[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार औरंगाबाद Aurangabad News: चार महीने में दाउदनगर को मिलेगा आधुनिक सभागार

Aurangabad News: चार महीने में दाउदनगर को मिलेगा आधुनिक सभागार

0
Aurangabad News: चार महीने में दाउदनगर को मिलेगा आधुनिक सभागार

Aurangabad News: (ओम प्रकाश) औरंगाबाद जिले के दाउदनगर अनुमंडल मुख्यालय में सरकारी बैठकों, सामाजिक आयोजनों और निजी कार्यक्रमों के लिए वर्षों से महसूस की जा रही बड़ी कमी अब जल्द दूर होने वाली है. बारुण रोड स्थित पीएचसी के समीप नगर पर्षद द्वारा बहुउद्देशीय सम्राट अशोक भवन का निर्माण तेजी से कराया जा रहा है.

आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा भवन

करीब 1 करोड़ 65 लाख रुपये की लागत से बन रहे इस आधुनिक भवन के अगले चार महीनों में तैयार होने की उम्मीद है. भवन बनने के बाद दाउदनगर शहर को पहली बार ऐसा सुसज्जित सभागार मिलेगा, जहां अनुमंडल स्तर की बैठकें, प्रशिक्षण कार्यक्रम, सांस्कृतिक आयोजन और निजी समारोह आसानी से आयोजित किए जा सकेंगे.

छह महीने में पूरा होना है निर्माण कार्य

जानकारी के अनुसार भवन निर्माण के लिए निविदा में छह महीने की समय-सीमा तय की गई थी. निर्माण कार्य शुरू हुए लगभग दो महीने बीत चुके हैं और एजेंसी तेजी से काम कर रही है. ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि तय समय से पहले ही भवन बनकर तैयार हो जाएगा.

वर्षों से महसूस हो रही थी सभागार की कमी

दाउदनगर अनुमंडल को बने तीन दशक से अधिक समय हो चुका है. इस अनुमंडल में दाउदनगर, ओबरा, हसपुरा और गोह जैसे चार प्रखंड शामिल हैं. प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण होने के बावजूद यहां अब तक ऐसा कोई बड़ा सभागार नहीं था, जहां बड़ी बैठकों का आयोजन किया जा सके.

अब तक प्रखंड कार्यालय परिसर के छोटे भवनों या मनरेगा कार्यालय के कमरों में बैठकें आयोजित की जाती रही हैं. अनुमंडल कार्यालय में भी पर्याप्त जगह नहीं होने के कारण कई बार लोगों को खड़े होकर बैठकों में हिस्सा लेना पड़ता था. शांति समिति की बैठकों के लिए भी नगर पर्षद कार्यालय के छोटे सभागार का उपयोग किया जाता रहा है, जहां जगह की कमी साफ महसूस होती थी.

पांच हजार स्क्वायर फीट में बन रहा भवन

सूत्रों के अनुसार स्टिमिट मॉडल पर तैयार किए जा रहे इस भवन का निर्माण करीब पांच हजार स्क्वायर फीट क्षेत्र में किया जा रहा है. भवन दो मंजिला होगा.

ग्राउंड फ्लोर पर दो कमरे और एक विशाल हॉल बनाया जा रहा है, जिसमें स्टेज के साथ करीब 500 लोगों के बैठने की व्यवस्था होगी. वहीं प्रथम तल पर चार अतिरिक्त कमरे बनाए जाएंगे.

पार्किंग से लेकर चेंजिंग रूम तक की सुविधा

भवन परिसर में पार्किंग, चहारदीवारी, नाली और अन्य आधारभूत सुविधाओं का निर्माण भी कराया जाएगा. महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग शौचालय, यूरिनल, वाशबेसिन, स्नानघर और चेंजिंग रूम की सुविधा उपलब्ध रहेगी. साथ ही बिजली और पानी की समुचित व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाएगी.

आम लोग भी कर सकेंगे उपयोग

ऋषिकेश अवस्थी ने बताया कि शहर में सरकारी और अर्द्धसरकारी कार्यक्रमों के आयोजन के लिए उपयुक्त स्थान की कमी लंबे समय से महसूस की जा रही थी. इसी आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए बहुउद्देशीय सम्राट अशोक भवन का निर्माण कराया जा रहा है.

उन्होंने कहा कि भवन तैयार होने के बाद सरकारी बैठकों के साथ-साथ आम नागरिक भी कम शुल्क पर इसका उपयोग विभिन्न कार्यक्रमों के लिए कर सकेंगे.

Also Read: Gopalganj News: थावे मंदिर पुनरुद्धार कार्य में देरी पर बड़ा एक्शन, पर्यटन निगम के इंजीनियर हटाने का आदेश

Previous article शेखपुरा कोसुम्भा हॉल्ट के पास ट्रेन से कटकर युवक की मौत, दो दिन पहले ही कमाकर लौटा था घर
Next article खरसावां पुलिस ने पांच लोगों को लौटाए गुम हुए मोबाइल
Avatar Of Vivek Pandey
विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 7 वर्षों से टीवी और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत नेटवर्क 10 नेशनल न्यूज चैनल से की, जहां समाचार लेखन, फील्ड रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और समसामयिक घटनाओं के विश्लेषण का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. जमीनी स्तर पर की गई उनकी रिपोर्टिंग ने उन्हें जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को गहराई से समझने का अवसर दिया. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कार्यरत हैं. यहां वे बिहार की राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, अपराध, चुनाव और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यपरक, विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं. देश और बिहार की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके साथ ही राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों पर भी उनकी पैनी नजर रहती है. जटिल विषयों को सरल, सटीक और सहज भाषा में प्रस्तुत करना उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है. डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, SEO, डेटा आधारित पत्रकारिता और आधुनिक स्टोरीटेलिंग तकनीकों के साथ काम करना उन्हें पसंद है. वे हमेशा ऐसे कंटेंट तैयार करने का प्रयास करते हैं, जो पाठकों के लिए उपयोगी, विश्वसनीय और तथ्य आधारित हो. पत्रकारिता में उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को जिम्मेदारी और निष्पक्षता के साथ सामने लाना, पाठकों तक तेज, सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना तथा जनहित की आवाज को मजबूती से उठाना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel