[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड सरायकेला-खरसावाँ खरसावां में मुहर्रम जुलूस शांतिपूर्ण संपन्न, युवाओं ने लाठी-तलवार से दिखाया करतब 

खरसावां में मुहर्रम जुलूस शांतिपूर्ण संपन्न, युवाओं ने लाठी-तलवार से दिखाया करतब 

0
खरसावां में मुहर्रम जुलूस शांतिपूर्ण संपन्न, युवाओं ने लाठी-तलवार से दिखाया करतब 
खरसावां में मुहर्रम जुलूस शांतिपूर्ण संपन्न

शचिंद्र कुमार दाश की रिपोर्ट

Kharsawan Muharram Procession : खरसावां में मुहर्रम का जुलूस निकाला गया. इस दौरान कर्बला मैदान में सच्चाई की राह पर चलते हुए इमाम हुसैन द्वारा दी गई. कुर्बानी को याद किया गया. इमाम हुसैन की याद में खरसावां के बेहरासाही स्थित इमामबाड़ों में फातिहा और चादरपोशी की गई. इसके बाद मुहर्रम का जुलूस निकाला गया. मुहर्रम का जुलूस बेहरासाही इमामबाड़ा से शुरू होकर भाटी मोड़, चांदनी चौक, खरसावां बाजार, राजबाड़ी होते हुए टुनियाबाड़ी स्थित करबला में खत्म हुई. मुहर्रम के जुलूस के युवाओं ने करतब दिखाई. डंके के धुन पर लाठियां भांजने के साथ तलवारबाजी भी की. जुलूस में युवाओं ने एक से बढ़कर एक करतब दिखाई. भाला, रस्सा समेत कई तरह के खेलों का दर्शकों ने लुत्फ उठाया. इस दौरान ताजिया भी निकाली गई. 

अधिकारी और जन प्रतिनिधियों को पगड़ी पहना कर सम्मानित किया गया

जुलूस में प्रमुख मनेंद्र जामुदा, बीडीओ प्रधान माझी, सीओ कप्तान सिंकु, थाना प्रभारी राहुल कुमार सिंह, जिला परिषद सदस्य काली चरण बानरा, अनूप सिंहदेव, प्रवीर सिंहदेव, गोवर्धन राउत, राज तबरेज समेत बड़ी संख्या में गणमान्य लोग शामिल हुए. आयोजन समिति की ओर से अतिथियों का पगड़ी पहनाकर और स्मृति स्वरूप तलवार भेंट कर सम्मान किया गया. जुलूस में पहुंचे अतिथियों ने भी तलवार और लाठी भांजे. इस दौरान राज तबरेज, अनवरूल हक, मो महमूद, मो अनवर, मो मंसूर, रफअत अली सहित काफी संख्या में कमेटी के सदस्य सहित स्थानीय लोग मौजूद थे.

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम थे

मुहर्रम जुलूस के दौरान खरसावां में सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए थे. जगह-जगह पुलिस बल तैनात किए गए थे. जगह जगह पुलिस बलों की तैनाती की गई थी. मुहर्रम का जुलूस शांति पूर्वक संपन्न हो गया.

इसे भी पढ़ें: झारखंड में बिजली विभाग का गजब कारनामा, रांची में सरेंडर मीटर का बिल चालू, चालू मीटर का बिल बंद

इसे भी पढ़ें: केंद्र और राज्य की खींचतान में फंसे झारखंड के 2.5 लाख आदिवासी विद्यार्थी, साल भर से छात्रवृत्ति बंद

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel