[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार शेखपुरा शेखपुरा में बिजली कटौती के खिलाफ प्रदर्शन, 18 से 20 घंटे बिजली गुल, गुस्साए ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

शेखपुरा में बिजली कटौती के खिलाफ प्रदर्शन, 18 से 20 घंटे बिजली गुल, गुस्साए ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

0
शेखपुरा में बिजली कटौती के खिलाफ प्रदर्शन, 18 से 20 घंटे बिजली गुल, गुस्साए ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
प्रतीकात्मक तस्वीर

Sheikhpura News : शेखपुरा जिले में भीषण गर्मी के बीच लगातार बिजली कटौती से लोगों का गुस्सा फूट पड़ा. बरबीघा के सामस गांव में बिजली संकट से परेशान ग्रामीणों ने सड़क जाम कर बिजली विभाग के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया. करीब तीन घंटे तक सड़क जाम रहने से आवागमन पूरी तरह प्रभावित रहा. मामला बरबीघा प्रखंड के सामस गांव का है. ग्रामीणों का आरोप है कि गया ग्रिड से बिजली चालू रहने के बावजूद पिछले 18 से 20 घंटों से गांव में बिजली आपूर्ति ठप है. भीषण गर्मी और उमस के कारण लोगों का घरों में रहना मुश्किल हो गया है. लगातार बिजली नहीं मिलने से पेयजल संकट भी गहरा गया और लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

तीन घंटे तक सड़क जाम, दोनों ओर वाहनों की लगी लंबी कतार

बिजली संकट से नाराज ग्रामीणों ने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया और बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी की. प्रदर्शन के कारण करीब तीन घंटे तक सड़क जाम रही, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई. सूचना मिलने पर बिजली विभाग के जूनियर इंजीनियर मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को जल्द बिजली आपूर्ति बहाल कराने का आश्वासन दिया.

अधिकारियों के आश्वासन के बाद खत्म हुआ सड़क जाम

इसके बाद मौके पर पहुंचे बरबीघा के अनुमंडल पदाधिकारी और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने भी ग्रामीणों से बातचीत की और उनकी समस्याएं सुनीं. अधिकारियों ने बिजली विभाग से समन्वय कर जल्द आपूर्ति बहाल कराने का भरोसा दिया. आश्वासन मिलने के बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम समाप्त कर दिया. वहीं बिजली विभाग ने भी तकनीकी खराबी दूर कर जल्द आपूर्ति सामान्य करने की बात कही.

Also Read : शेखपुरा में दिनदहाड़े बड़ी चोरी, सूने घर से पांच लाख के जेवर और नकदी उड़ाई

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel