[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड साहिबगंज लैंड बैंक योजना लागू करने व रोजगार सृजन योजना सुनिश्चित करे सरकार

लैंड बैंक योजना लागू करने व रोजगार सृजन योजना सुनिश्चित करे सरकार

0
लैंड बैंक योजना लागू करने व रोजगार सृजन योजना सुनिश्चित करे सरकार

बरहरवा. भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के कार्यकर्ताओं के द्वारा शनिवार को स्थानीय जन समस्याओं को लेकर बरहरवा प्रखंड कार्यालय में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया. इस दौरान जिला सदस्य शरीफुल इस्लाम ने कहा कि झारखंड की जनता अतीत में डबल इंजन की सरकार की लूट और लोकतंत्र पर हमले को देखते हुए सत्तारूढ़ गठबंधन के पक्ष में दो-दो बार वोट देकर एक लोकप्रिय सरकार का गठन किया है. लोकतंत्र के एक जिम्मेदार प्रहरी होने के नाते सीपीएम जनता के ज्वलंत मुद्दों और समस्याओं के समाधान को लेकर सरकार को सजग कर रही है. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के नाम बरहरवा बीडीओ सन्नी कुमार दास को ज्ञापन सौंपा है. जिसमें विस्थापन आयोग के गठन, पेसा अधिनियम के नियमावली को लागू करने, लैंड बैंक योजना लागू करने, रोजगार सृजन योजना सुनिश्चित करने, स्थानीय नियोजन नीति को तुरंत तैयार कर लागू करने, सभी प्रकार के कल्याण से संबंधित भक्तों का नियमित भुगतान सुनिश्चित करने, स्मार्ट मीटर को जबरन थोपने और बिजली के निजीकरण प्रक्रिया पर लोग रोक लगाने, सभी स्तरों पर गुणवत्ता सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने, नगर निकाय चुनाव की प्रक्रिया पूरा करने, जमीन के डिजिटल रिकॉर्ड में सुधार किया करने, परेशानी व भ्रष्टाचारमुक्त जाति, आवासीय, निवास प्रमाण पत्र सुनिश्चित करने, कानूनी रूप से परिभाषित श्रमिकों के कल्याण और कानूनी संरक्षण को सुनिश्चित करने और बीड़ी मजदूरों से संबंधित विभिन्न मांग किया. मौके पर मो इस्तेयाक, कैफुल इस्लाम, स्वपन साहा, राजकुमार सिंहा, अब्दुल शेफ, राजकुमार पन्ना, एमारुल अंसारी, मानेरा बीबी, कोरेसा बीबी सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel