[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड साहिबगंज रेलवे फाटक के नजदीक आठ स्थानों पर होगी मिट्टी जांच

रेलवे फाटक के नजदीक आठ स्थानों पर होगी मिट्टी जांच

0
रेलवे फाटक के नजदीक आठ स्थानों पर होगी मिट्टी जांच

साहिबगंज

लंबे समय से प्रतीक्षित साहिबगंज रेलवे स्टेशन के पश्चिमी रेलवे फाटक पर रोड ओवर ब्रिज (आरओबी) निर्माण अब साकार होने की दिशा में बढ़ चला है. रेलवे प्रशासन ने प्रक्रिया को गति देते हुए प्रथम चरण में शहर के आठ स्थानों पर मिट्टी जांच (सॉइल टेस्ट) की तैयारी शुरू कर दी है. तकनीकी विशेषज्ञों के अनुसार मिट्टी जांच आरओबी की आधारशिला है, जिससे एप्रोच रोड की दिशा और पुल की मजबूती तय होगी. जानकारी के मुताबिक, मिट्टी जांच एलसी रोड से लेकर पटेल चौक और बादशाह चौक तक विभिन्न स्थानों पर की जाएगी. परीक्षण रिपोर्ट के आधार पर पुल का एलाइनमेंट और स्वरूप तय होगा. रेलवे का तकनीकी विभाग जल्द ही एलाइनमेंट को अंतिम रूप देने जा रहा है. इसके बाद एप्रोच रोड की दिशा और डिजाइन तय कर दी जाएगी. जिले के डीसी पहले ही मालदा रेल मंडल प्रबंधक को एनओसी दे चुके हैं. इससे रेलवे को एलाइनमेंट और डिजाइन प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की अनुमति मिल गई है. फिलहाल कंसल्टेंट कंपनी डिजाइन पर काम कर रही है. मिट्टी जांच और डिजाइन पूर्ण होते ही निविदा आमंत्रण (टेंडर) की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी और निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा. रेलवे अधिकारियों ने बताया कि इन्हीं रिपोर्ट्स से यह तय होगा कि पुल वन-वे होगा या टू-वे और इसकी लंबाई-चौड़ाई कितनी होगी. निर्माण स्वीकृत होते ही जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया भी प्रारंभ की जाएगी. साहिबगंज के नागरिकों के लिए यह खबर वर्षों पुरानी मांग पूरी होने की ओर कदम है. आजादी के बाद से ही पश्चिमी रेलवे फाटक पर आरओबी निर्माण की मांग उठती रही है. फाटक बंद रहने पर बार-बार जाम और यातायात बाधित होने से लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ती है. खासकर दक्षिणी हिस्से में रहने वाले लोग लंबे समय से इस सुविधा की मांग कर रहे थे. स्थानीय नागरिकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने इसे ऐतिहासिक पहल करार दिया है. उनका कहना है कि आरओबी साहिबगंज के विकास और यातायात व्यवस्था को नई दिशा देगा. लोगों ने रेलवे और जिला प्रशासन से आग्रह किया है कि औपचारिकताओं को शीघ्र पूरा कर निर्माण कार्य जल्द शुरू कराया जाए. रेलवे अधिकारियों का दावा है कि सभी प्रक्रियाएं तेजी से पूरी की जा रही हैं और टेंडर आमंत्रण के बाद निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा. इसके बाद साहिबगंज के लोगों को पश्चिमी रेलवे फाटक पर लगने वाले जाम से स्थायी राहत मिल सकेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel