[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड साहिबगंज सिदो-कान्हू जयंती आज, साहिबगंज पहुंचें इन राज्यों के आदिवासी विदिन समाज के लोग

सिदो-कान्हू जयंती आज, साहिबगंज पहुंचें इन राज्यों के आदिवासी विदिन समाज के लोग

0
सिदो-कान्हू जयंती आज, साहिबगंज पहुंचें इन राज्यों के आदिवासी विदिन समाज के लोग
सिदो-कान्हू की प्रतिमा

साहिबगंज से विकास जायसवाल की रिपोर्ट

Sahibganj News: झारखंड के साहिबगंज जिले के बरहेट में वीर शहीद सिदो-कान्हू जयंती पर शनिवार को अलग-अलग राज्य के आदिवासी विदिन समाज के लोग का जनसैलाब उमड़ा. जयंती समारोह में शुक्रवार की देर रात पूजा पाठ शुरू हुआ जो शनिवार दिन भर चला. 

इन राज्यों के लोग हुए शामिल 

समारोह में झारखंड बंगाल, असम, राज्य के आदिवासी विदिन धर्म मानने वाले हजारों कि संख्या में लोग बरहेट के आरगोरी स्थित जाहेरथान मैदान में शामिल हुए. इस दौरान पूरा क्षेत्र सिदो-कान्हू, चांद-भैरव, फूलो-झानो अमर रहे नारे से गूंज उठा.

पदयात्रा निकालकर क्रांति स्थल पहुंचे श्रद्धालु

अरगोरी जाहेर थान से अपने धर्मगुरु के साथ पदयात्रा निकालकर बाबूपुर स्थित क्रांति स्थल (बरगद का पेड़ जहां पर सिदो-कान्हू को फांसी दी गई थी ) पहुंचा. यहां बरहेट बोरियो मुख्य सड़क पर लंबी कतार लगी. सभी आदिवासी महिला और पुरुष पारंपरिक तीर धनुष हथियार के साथ लैस रहे.  

परिक्रमा और पूजा-अर्चना 

बरगद पेड़ के चारों ओर सिदो-कान्हू भक्तों ने परिक्रमा किया. फिर अरगोरी जाहेर थान पहुंचे. सिदो-कान्हू छठीयार महासभा की ओर से जाहेर थान, माझिथान के अलावा सिदो-कान्हू की जन्मस्थली भोगनाडीह में सिदो-कान्हू की मिट्टी की प्रतिमा बनाई गई है, जहां रात भर पूजा अर्चना के साथ जागरण कार्यक्रम हुआ. वहीं मरांग बुरु की आराधना कर आशीर्वाद लिया.

पुलिस भी मौके पर रही मौजूद 

शनिवार सुबह से ही अलग-अलग राजनीतिक दल के कार्यकर्ताओं के द्वारा भी सिदो-कान्हू क्रांति स्थल, बरहेट के भोगनाडीह पार्क मे पहुंचकर माल्यार्पण किया गया. विधि व्यवस्था को लेकर साहिबगंज पुलिस भी मौके पर तैनात रही. 

यह भी पढ़ें: सरायकेला में आधुनिक छऊ के जनक कुंवर विजय प्रताप सिंहदेव की प्रतिमा का किया गया अनावरण

यह भी पढ़ें: रांची में दो दिवसीय दवा मेले की हुई शुरुआत, कल्पना सोरेन ने किया उद्घाटन

Previous article CM हाउस हो रहा खाली, इस्तीफे से पहले 7 सर्कुलर रोड में शिफ्ट हुआ नीतीश कुमार का सामान
Next article गढ़वा की सड़कों की बदलेगी सूरत, सांसद ने परिवहन सचिव से की फोरलेन परियोजनाओं की मांग
Avatar Of Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel