[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना CM हाउस हो रहा खाली, इस्तीफे से पहले 7 सर्कुलर रोड में शिफ्ट हुआ नीतीश कुमार का सामान

CM हाउस हो रहा खाली, इस्तीफे से पहले 7 सर्कुलर रोड में शिफ्ट हुआ नीतीश कुमार का सामान

0
CM हाउस हो रहा खाली, इस्तीफे से पहले 7 सर्कुलर रोड में शिफ्ट हुआ नीतीश कुमार का सामान
7 सर्कुलर रोड में शिफ्ट हो रहा सामान

Nitish Kumar: बिहार में खरमास बाद नई सरकार बनने की चर्चा है. यह भी संभावना जताई जा रही है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अगले हफ्ते इस्तीफा दे सकते हैं. लेकिन इससे पहले ही पटना में सीएम हाउस खाली किया जा रहा है. नीतीश कुमार का सामान 1 अणे मार्ग से 7 सर्कुलर रोड में शिफ्ट किया जा रहा है. अब 7 सर्कुलर रोड ही सीएम नीतीश कुमार का नया ठिकाना होगा.

पहले भी 7 सर्कुलर रोड में रह चुके हैं सीएम नीतीश

जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ही अभी 7 सर्कुलर रोड का इस्तेमाल कर रहे हैं. लेकिन इसका इस्तेमाल सिर्फ सीएम ऑफिस के तौर पर किया जा रहा है. बताया जा रहा है कि सीएम नीतीश कुमार ने खुद की देखरेख में ही बंगले को बनवाया था.

2014 में लोकसभा चुनाव में जब हार हुई थी, तब उन्होंने सीएम पद छोड़ दिया था. उस वक्त जीतन राम मांझी को मुख्यमंत्री बनाया गया था. इस दौरान सीएम नीतीश कुमार 7 सर्कुलर रोड में रह रहे थे. लेकिन एक बार फिर वे मुख्यमंत्री बने और 1 अणे मार्ग में शिफ्ट हुए.

कैसा है 7 सर्कुलर रोड?

जानकारी के मुताबिक, 7 सर्कुलर रोड पटना के वीआईपी और हाई सिक्योरिटी जोन में आता है. यहां चारों तरफ ऊंची दीवारें हैं और एंट्री गेट पर सुरक्षाकर्मी मौजूद होते हैं. हर जगह CCTV कैमरे लगे हैं, पुलिस और विशेष सुरक्षा बल की तैनाती है. आवास में आने वाले लोगों के लिए अलग चेकिंग गेट हैं. नीतीश कुमार जैसे वरिष्ठ नेता के लिए सुरक्षा कड़ी रखी जाएगी. परिसर का हर कोना निगरानी में रहेगा.

बेहद आलीशान है बंगला

इसके साथ ही यह बंगला बड़ा और शानदार है. मुख्य भवन के सामने और पीछे लॉन फैला हुआ है. लॉन के बीच तालाब जैसा स्थान है, जहां छठ पूजा के समय अर्घ्य दिया जाता है. बंगले के चारों ओर पेड़-पौधे और हरियाली से घिरा शांत वातावरण है. अलग गार्डन और वॉकिंग एरिया भी मौजूद है. नीतीश कुमार को सादगी और हरियाली पसंद है. इसलिए यह परिसर उनके जीवनशैली के अनुरूप है.

लालू यादव के बन जायेंगे पड़ोसी

पटना का 1 अणे मार्ग बिहार की सत्ता का सेंटर प्वाइंट माना जाता है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लगभग 20 सालों तक यही रहकर सत्ता चलाए. लेकिन अब उनका ठिकाना बदलने वाला है. गौर करने वाली बात यह है कि सीएम नीतीश कुमार अब लालू यादव के पड़ोसी बन जायेंगे. जानकारी के मुताबिक, राबड़ी आवास और 7 सर्कुलर रोड के बीच लगभग 200 मीटर की दूरी है.

Also Read: तेजस्वी यादव को अशोक चौधरी ने बताया घटिया, मीडिया का सवाल सुनते ही भड़के

Previous article Reliance Digital की मेगा सेल, स्मार्टफोन से AC तक सस्ते, हर प्रोडक्ट पर छूट
Next article सिदो-कान्हू जयंती आज, साहिबगंज पहुंचें इन राज्यों के आदिवासी विदिन समाज के लोग
Avatar Of Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel