[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड साहिबगंज साहिबगंज मेला में खूनी खेल! साक्षरता चौक के पास फायरिंग से मची अफरा-तफरी, 1 गंभीर रूप से घायल

साहिबगंज मेला में खूनी खेल! साक्षरता चौक के पास फायरिंग से मची अफरा-तफरी, 1 गंभीर रूप से घायल

0
साहिबगंज मेला में खूनी खेल! साक्षरता चौक के पास फायरिंग से मची अफरा-तफरी, 1 गंभीर रूप से घायल
अस्पताल में भर्ती मरीज

Sahibganj Crime News, साहिबगंज (इमरान की रिपोर्ट): साहिबगंज जिले के जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत साक्षरता चौक के पास आयोजित यज्ञ मेला सोमवार की रात गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा. मध्य रात्रि करीब 12 बजे हुई इस हिंसक घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. अचानक हुई फायरिंग के बाद मेले में आए लोगों के बीच अफरा-तफरी और भगदड़ जैसी स्थिति बन गई. आनन-फानन में घायल युवक को परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां फिलहाल उसका इलाज चल रहा है.

खिलौना बेचकर कर रहा था गुजारा

घायल युवक की पहचान चानन निवासी 19 वर्षीय शिव कुमार के रूप में हुई है. शिव पिछले कई दिनों से मेले में छोटी सी दुकान लगाकर खिलौने बेचकर अपना जीवनयापन कर रहा था. उसकी बहन फूलो देवी ने बताया कि वह रोज की तरह सोमवार को भी दिनभर दुकान पर था. रात करीब 12 बजे दुकान बढ़ाने के बाद वह वहीं बैठकर खाना खा रहा था, तभी अचानक एक गोली आकर उसके चेहरे की ठुड्डी (Chin) में जा लगी. अब तक यह साफ नहीं हो पाया है कि गोली किसने और किस इरादे से चलाई.

Also Read: अनगड़ा के लुपुंग महलीटोला में कलश यात्रा के साथ बजरंग बली मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान शुरू

हड्डी टूटी, हालत बनी हुई है नाजुक

सदर अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में तैनात डॉ. मुकेश ने बताया कि गोली लगने के कारण युवक के जबड़े की हड्डी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है. प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है. गोली चेहरे के संवेदनशील हिस्से में लगी है, जिससे रक्तस्राव अधिक हुआ है. डॉक्टर लगातार उसकी हालत पर नजर बनाए हुए हैं.

पुलिस की जांच शुरू

वारदात की सूचना मिलते ही जिरवाबाड़ी पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी है. पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या यह किसी आपसी रंजिश का नतीजा है या फिर हवाई फायरिंग की वजह से कोई दुर्घटना का परिणाम है. फिलहाल आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर है, जिससे मेला क्षेत्र में रहने वाले अन्य दुकानदारों और ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है. पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि जल्द ही अपराधियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Also Read: JAC Board 11th Result 2026: झारखंड बोर्ड 11वीं कक्षा का रिजल्ट हुआ जारी, 99.12% छात्र हुए पास

Previous article श्रमिकों का गुस्सा अचानक नहीं फूटा है, ये हैं बड़ी वजहें?
Next article संजू सैमसन को मिला ICC अवॉर्ड, बने प्लेयर ऑफ द मंथ, टी20 वर्ल्ड कप में दिखाया था दम
Avatar Of Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel