[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड साहिबगंज बरहरवा के शख्स ने दो राज्यों में लिया पीएम आवास योजना का लाभ, बिहार में ली गयी राशि लौटाने का निर्देश

बरहरवा के शख्स ने दो राज्यों में लिया पीएम आवास योजना का लाभ, बिहार में ली गयी राशि लौटाने का निर्देश

0
बरहरवा के शख्स ने दो राज्यों में लिया पीएम आवास योजना का लाभ, बिहार में ली गयी राशि लौटाने का निर्देश
साहिबगंज (फाइल फोटो)

बरहरवा

बरहरवा नगर पंचायत क्षेत्र के एक व्यक्ति के द्वारा एक वर्ष के अंतराल पर झारखंड एवं बिहार दोनों राज्यों में प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ लेने का मामला प्रकाश में आया है. जानकारी के अनुसार बरहरवा नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड संख्या 09 के निवासी मो राउफ पिता मो नासिर के द्वारा वित्तीय वर्ष 2020-21 में प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के तहत नगर पंचायत बरहरवा से आवास का लाभ प्राप्त हुआ था. जिसमें उन्हें आवास बनाने के लिये 2 लाख 25 हजार की राशि मिली है. वहीं, एक वर्ष बाद उन्हीं के द्वारा बिहार के शेखपुरा जिले के चेवाड़ा प्रखंड के चकंदरा पंचायत के बरारी गांव में भी वित्तीय वर्ष 2021-22 में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत आवास का लाभ लिया गया है. जिसमें आवास बनाने के लिये एक लाख 20 हजार रुपये दिये गये. इसकी जानकारी केंद्र सरकार के डेटाबेस में आधार वेरिफिकेशन के बाद पता चला है. वहीं, उक्त मामले को लेकर डीडीसी साहिबगंज द्वारा बरहरवा नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी दीपक कुमार को पत्र जारी कर प्रधानमंत्री आवास योजना में दोनों राज्यों से लाभ लेने के मामले की स्थलीय जांच कर नियमानुसार कार्रवाई प्रतिवेदन एक सप्ताह के अंदर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है. पत्र में कहा गया है कि दोनों राज्यों में आवास लेना नियमानुसार गलत है. विभाग द्वारा रिमांड करते हुए किस्त की राशि वसूली करने का निर्देश दिया गया है. इधर, मामले को लेकर नगर पंचायत कार्यालय बरहरवा के द्वारा लाभुक मो राउफ को सूचित कर दिया गया है कि बिहार राज्य से जो ग्रामीण आवास योजना का लाभ प्राप्त किये हैं. उसकी राशि को बिहार सरकार को वापस कर नगर पंचायत बरहरवा कार्यालय में सूचना दिया जाये. अगर राशि की वापसी नहीं की जाती है, तो कानूनी कार्रवाई की जायेगी.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel