[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड साहिबगंज 12 फरवरी को राजमहल में लगेगा आदिवासी महाकुंभ

12 फरवरी को राजमहल में लगेगा आदिवासी महाकुंभ

0
12 फरवरी को राजमहल में लगेगा आदिवासी महाकुंभ

राजमहल. 12 फरवरी से को शुरू होनेवाले राजकीय माघी पूर्णिमा मेला ( आदिवासी महाकुंभ) की तैयारी को लेकर अनुमंडल कार्यालय में उपायुक्त हेमंत सती की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गयी. इसमें विधायक मो ताजुद्दीन एवं पुलिस अधीक्षक अमित कुमार सिंह शामिल हुए. उपायुक्त ने कहा कि माघी पूर्णिमा मेला का आयोजन धूमधाम से किया जायेगा. आयोजन को सुचारू रूप से संपन्न कराने और श्रद्धालुओं की सुविधा सुनिश्चित करने के लिए संबंधित विभाग के मौजूद पदाधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया. जिला प्रशासन ने आयोजन को लेकर विशेष तैयारियां की है. ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो. कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो. माघी पूर्णिमा के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने की संभावना को देखते हुए उपायुक्त ने यातायात प्रबंधन पर विशेष जोर दिया है. वाहनों की पार्किंग के लिए अलग-स्थान निर्धारित किया. आयोजन स्थल के पास जाम की स्थिति न बने. इसके साथ ही पुलिसकर्मियों को प्रमुख चौराहों और मार्गों पर तैनात किया जायेगा. आयोजन के दौरान सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए व्यापक कदम उठाये गये हैं. आयोजन स्थल और उसके आसपास सीसीटीवी कैमरे लगाये जायेंगे. सुरक्षा बलों की पर्याप्त तैनाती के साथ-साथ महिला पुलिसकर्मियों को भी ड्यूटी पर तैनात किया जायेगा. ताकि महिलाओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो. मौके अनुमंडल पदाधिकारी विमल सोरेन, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजमहल विमलेश कुमार त्रिपाठी, अनुमंडल पदाधिकारी बड़हरवा नितिन खंडेलवाल, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी एवं माघी पूर्णिमा समिति के सदस्य गण उपस्थित थे. स्थल को बनायें स्वच्छ, पानी व बिजली की रहेगी बेहतर सुविधाएं आयोजन स्थल पर स्वच्छता बनाये रखने के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया है. शौचालयों की सफाई और कचरा प्रबंधन पर ध्यान दिया जायेगा. साथ ही, किसी भी आपातकालीन स्थिति से निबटने के लिए चिकित्सा टीम और एंबुलेंस की व्यवस्था की गयी है. आयोजन स्थल पर प्राथमिक चिकित्सा केंद्र भी स्थापित किया जायेगा. उपायुक्त ने आयोजन स्थल पर पर्याप्त बिजली और पानी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिया है. जलापूर्ति के लिए अस्थायी टैंक बनाये जायेंगे. कार्यक्रम स्थल पर पर्याप्त प्रकाश की व्यवस्था की जायेगी. धार्मिक अनुष्ठान के लिए स्थल का चयन माघी पूर्णिमा के धार्मिक महत्व को ध्यान में रखते हुए पूजा और अन्य अनुष्ठानों के लिए विशेष स्थान चिह्नित किये गये हैं. धार्मिक आयोजनों को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए आयोजन समिति के सदस्यों के साथ समन्वय किया गया है. आयोजन समिति और स्थानीय प्रशासन के बीच समन्वय स्थापित करने के लिए नियमित बैठकें की जा रही हैं. विभागों को अपने कार्यों को समय पर पूरा करने के निर्देश दिया. आयोजन स्थल पर श्रद्धालुओं की सहायता के लिए सूचना केंद्र स्थापित किया. यहां से मार्गदर्शन और अन्य जानकारी दी जायेगी. उपायुक्त व विधायक ने किया गंगा घाट का निरीक्षण उपायुक्त व विधायक ने माघी पूर्णिमा पर आयोजित होनेवाले कार्यक्रम की जानेवाली तैयारियां का जायजा लेने के लिए गंगा घाट का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने स्थल पर की जानेवाली व्यवस्थाओं और तैयारियों का बारीकी से निरीक्षण किया. अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया. उपायुक्त ने आयोजन स्थल पर सुरक्षा, स्वच्छता, जल आपूर्ति और प्रकाश व्यवस्था का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिया. उन्होंने चिकित्सा सुविधाओं की व्यवस्था, जैसे एंबुलेंस और प्राथमिक चिकित्सा केंद्र को सुदृढ़ करने पर जोर दिया. राजकीय माघी मेला झामुमो की देन : विधायक विधायक मो ताजुद्दीन उर्फ एमटी राजा राजकीय माघी की पूर्णिमा मेला के बैठक में शामिल हुए. उन्होंने कहा कि माघी पूर्णिमा मेला स्वत: स्फूर्त वर्षों से आयोजित होते आ रही है, जो राजमहल की पहचान है. पूर्ववर्ती झारखंड मुक्ति मोर्चा के सरकार में माघी पूर्णिमा मेला को राजकीय बनाने का घोषणा की थी. मेले को संवारने की जरूरत है. बैठक में बुद्धिजीवी वर्ग व स्थानीय लोगों ने कई सुझाव प्रशासन के समक्ष रखे हैं, उन्होंने प्रशासन को इस पर सकारात्मक पहल करने को कहा है, जो भी त्रुटियां हैं, उसे ठीक कर लें . कंट्रोल रूम में आदिवासी भाषा से भी मेला की गतिविधि का प्रचार-प्रसार करने व श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था के पर्याप्त इंतजाम को देखते हुए एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और स्थानीय गोताखोर की प्रतिनियुक्ति हो. गंगा तट पर रोशनी के लिए अस्थायी मेटल लाइट भी लगाये. मेला के रौनक को बढ़ानेवाले दुकानदारों को भी ज्यादा से ज्यादा प्रशासन से सहयोग मिले इस पर भी नगर पंचायत और अनुमंडल प्रशासन अवश्य ध्यान दें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel