[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार खगड़िया पांच दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण संपन्न

पांच दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण संपन्न

0
पांच दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण संपन्न

खगड़िया. स्थानीय रामगंज संसारपुर स्थित जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान आयोजित पांच दिवसीय प्रशिक्षण शनिवार को संपन्न हो गया. डायट के प्राचार्य मनोज कुमार यादव ने प्रशिक्षु शिक्षक सिद्धार्थ कुमार को प्रमाण पत्र देकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. प्राचार्य मनोज कुमार यादव ने कहा कि पांच दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण में जिले के छह से आठवीं कक्षाओं में पढ़ाने वाले अध्यापकों की क्षमता निर्माण को मजबूत किया गया. राज्य साधन सेवी डॉ विक्रांत भास्कर ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में निहित उद्देश्यों को पूरा करने के लिए इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का मॉड्यूल तैयार किया गया. ताकि अध्यापकों के संबंधित विषयों को रोचक व गतिविधि के आधार पर छात्रों के साथ साझा किया जा सके. प्रशिक्षु शिक्षक सिद्धार्थ कुमार ने बताया कि प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य छात्रों की चिंतन शक्ति को विकसित करना उद्देश्य है. शिक्षण प्रशिक्षण में शिक्षकों को नए तरीके से सीखने का मौका मिलता है. प्रशिक्षण से शिक्षकों को आत्मविश्वास बढ़ता है. वे अपने छात्रों के साथ बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. प्रशिक्षण से शिक्षकों को प्रभावी शिक्षण और कक्षा प्रबंधन कौशल का मौका मिलता है. मौके पर वरीय व्याख्याता मो औरंगजेब, व्याख्याता अर्चना कुमारी, सोनू कुमार, विश्व मोहन राकेश, पंकज कुमार पंडित, निभा कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, धर्मनारायण तांती, प्रशिक्षण प्रभारी वीरेंद्र कुमार, मधु श्री, तेजनारायण कुमारी, प्रशिक्षु सिद्धार्थ कुमार, गिरधारी कुमार, रेखा सिंह, रोमा भारती आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel