[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड साहिबगंज समयबद्ध निष्पादन पर जोर, डीसी ने अधिकारियों को दिये सख्त निर्देश

समयबद्ध निष्पादन पर जोर, डीसी ने अधिकारियों को दिये सख्त निर्देश

0
समयबद्ध निष्पादन पर जोर, डीसी ने अधिकारियों को दिये सख्त निर्देश
साहिबगंज (फाइल फोटो)

साहिबगंज आम नागरिकों को शैक्षिक सत्र, नियुक्तियों, छात्रवृत्तियों और विभिन्न सरकारी योजनाओं के लिए आवश्यक प्रमाण पत्र समय पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने विशेष पहल की है. इसके तहत 15, 16 और 17 जून 2026 को जिले की सभी पंचायतों में विशेष शिविर आयोजित किये जायेंगे. सभी पंचायत सचिवालयों में सुबह 10:30 बजे से अपराह्न 5:00 बजे तक आयोजित होने वाले इन शिविरों में जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र और आय प्रमाण पत्र के ऑनलाइन आवेदन लिए जायेंगे. पंचायत सचिवालय में प्रतिनियुक्त कर्मी तथा वीएलई/सीएससी संचालक आवेदकों से आवश्यक दस्तावेज प्राप्त कर झारसेवा पोर्टल के माध्यम से आवेदन दर्ज करेंगे और तत्काल प्राप्ति रसीद उपलब्ध करायेंगे. प्राप्त आवेदनों के समयबद्ध निष्पादन के लिए उपायुक्त ने वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये हैं. सभी बीडीओ और सीओ को प्रत्येक दिन कम से कम तीन अलग-अलग शिविरों का निरीक्षण करने तथा कर्मियों का मार्गदर्शन करने का निर्देश दिया गया है. वहीं वरीय पदाधिकारी औचक निरीक्षण कर व्यवस्था की निगरानी करेंगे. किसी भी प्रकार की शिथिलता या अनियमितता पाए जाने पर दंडात्मक और अनुशासनात्मक कार्रवाई का प्रस्ताव दिया जायेगा. जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथियों पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ अपने पंचायत सचिवालय पहुंचकर इस सुविधा का लाभ उठायें.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel