[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड साहिबगंज खनन मापी प्रतिवेदनों के आधार पर अवैध खनन के खिलाफ सीओ करें कार्रवाई : डीसी

खनन मापी प्रतिवेदनों के आधार पर अवैध खनन के खिलाफ सीओ करें कार्रवाई : डीसी

0
खनन मापी प्रतिवेदनों के आधार पर अवैध खनन के खिलाफ सीओ करें कार्रवाई : डीसी

साहिबगंज

डीसी हेमंत सती की अध्यक्षता में सोमवार को समाहरणालय सभागार में जिला समन्वय समिति की मासिक बैठक हुई. इसमें वन प्रमंडल पदाधिकारी प्रबल गर्ग समेत विभिन्न विभागों के वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित थे. बैठक की शुरुआत राजकीय माघी पूर्णिमा मेला की तैयारियों की समीक्षा से हुई, जिसमें मेला के सफल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित आयोजन को सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया. इसके बाद सर्वोच्च न्यायालय व उच्च न्यायालय में लंबित वादों की समीक्षा की गयी. उपायुक्त ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि लंबित मामलों में जल्द शपथ-पत्र दायर कर समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित किया जाये. बैठक में कारा व न्यायालय की सुरक्षा व्यवस्था तथा जिला सुरक्षा समिति से जुड़े बिंदुओं पर भी विस्तार से चर्चा की गयी. जिला टास्क फोर्स (खनन) की समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने पूर्व बैठक में दिये गये निर्देशों के अनुपालन की जानकारी ली. सभी प्रखंडों के सीओ द्वारा प्रस्तुत खनन मापी प्रतिवेदनों के आधार पर जहां अवैध या निर्धारित क्षेत्र से बाहर खनन पाया गया, वहां संबंधित मामलों में खनन पदाधिकारी को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए. जिला सड़क सुरक्षा समिति की समीक्षा में हिट एंड रन मामलों पर विशेष ध्यान देते हुए सड़क सुरक्षा को लेकर सतर्कता बढ़ाने के निर्देश दिया. इसके अतिरिक्त फॉरेस्ट क्लियरेंस से जुड़े मामलों तथा भूमि संरक्षण विभाग की समीक्षा के क्रम में निर्माणाधीन तालाब, चेक डैम व जीर्णोद्धार से संबंधित कार्यों की प्रगति पर चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किया. बैठक में उप विकास आयुक्त, परियोजना निदेशक आइटीडीए, सिविल सर्जन, अपर समाहर्ता, दोनों अनुमंडल पदाधिकारी समेत सभी बीडीओ व सीओ मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel