[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुंगेर अंतर महाविद्यालय क्रॉस कंट्री में प्रेमलता व ओंकार बने बेस्ट एथलीट

अंतर महाविद्यालय क्रॉस कंट्री में प्रेमलता व ओंकार बने बेस्ट एथलीट

0
अंतर महाविद्यालय क्रॉस कंट्री में प्रेमलता व ओंकार बने बेस्ट एथलीट

हरि सिंह महाविद्यालय में आयोजित प्रतियोगिता का एसडीएम ने किया उद्घाटन, जमालपुर कॉलेज पुरुष वर्ग में बना विजेता

हवेली खड़गपुर. नगर के हरि सिंह महाविद्यालय में सोमवार को अंतर महाविद्यालय क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया. प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि एसडीएम राजीव रौशन, पूर्व प्राचार्य डॉ. वेदानंद चौधरी और प्रभारी प्राचार्य प्रो. देवेंद्र प्रसाद राम ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया. इसके पश्चात अतिथियों ने हरी झंडी दिखाकर धावकों को रवाना किया.

खेल सिखाता है अनुशासन और आत्मसंयम: एसडीएम

खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए एसडीएम राजीव रौशन ने कहा कि खेल हमारे जीवन में अनुशासन और आत्मसंयम का संचार करता है. उन्होंने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि यदि आप अपने संकल्प को याद रखेंगे, तो परिणाम स्वयं आपके कदमों में होगा. मानव जीवन का आधार ही प्रतियोगिता है, लेकिन प्रतिस्पर्धा हमेशा स्वस्थ होनी चाहिए. उन्होंने खिलाड़ियों से मानवीय सम्मान को सर्वोपरि रखने की अपील की.

प्रतियोगिता के परिणाम: इनका रहा जलवा

इस प्रतियोगिता में मेजबान एचएस कॉलेज खड़गपुर सहित आरएस कॉलेज तारापुर, जमालपुर कॉलेज, केकेएम कॉलेज जमुई और कोशी कॉलेज खगड़िया के खिलाड़ियों ने दम दिखाया. बालिका वर्ग में एचएस कॉलेज की प्रेमलता ने प्रथम, लक्ष्मी ने द्वितीय और वर्षा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. पुरूष वर्ग में केकेएम कॉलेज जमुई के ओंकार कुमार प्रथम, जमालपुर कॉलेज के सजन कुमार द्वितीय और आरएस कॉलेज के सोनू कुमार तीसरे स्थान पर रहे. महिला वर्ग में प्रेमलता कुमारी और पुरुष वर्ग में ओंकार कुमार को ””बेस्ट एथलीट ऑफ द ईयर”” के खिताब से नवाजा गया. टीम इवेंट (पुरुष) में जमालपुर कॉलेज जमालपुर की टीम विजेता रही, जबकि आरएस कॉलेज तारापुर की टीम उपविजेता घोषित की गयी. विजेता खिलाड़ियों को प्रशस्ति पत्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम का संचालन डॉ. रवीश ने किया. इस अवसर पर डॉ. राहुल कुमार गुप्ता, डॉ. शंभू पासवान, डॉ. प्रियंबदा शर्मा, एमके यादव सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे.

——-

उपविजेता आरएस कॉलेज की टीम को प्राचार्य ने दी बधाई

तारापुर. अंतर महाविद्यालय क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता में राम स्वारथ कॉलेज तारापुर की टीम द्वारा द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर कॉलेज परिसर में हर्ष का माहौल है. प्राचार्य डॉ. नागेन्द्र कुमार शर्मा ने खिलाड़ियों की उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि लक्ष्य पर केंद्रित परिश्रम ही सफलता की कुंजी है. क्रीड़ा सचिव डॉ. अश्विनी कुमार ओझा ने बताया कि टीम में मंगल, सौरभ, सचिन, अभिषेक, राहुल और सूरज कुमार ने शानदार प्रदर्शन कर कॉलेज का नाम रोशन किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel