[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड रांची पुरवैया हवाओं ने बढ़ाई कनकनी, अगले 15 दिन कैसा रहेगा झारखंड का मौसम?

पुरवैया हवाओं ने बढ़ाई कनकनी, अगले 15 दिन कैसा रहेगा झारखंड का मौसम?

0
पुरवैया हवाओं ने बढ़ाई कनकनी, अगले 15 दिन कैसा रहेगा झारखंड का मौसम?
अगले 15 दिन में सामान्य से कम या सामान्य रहेगा मौसम.

Weather Forecast Jharkhand: पुरवैया हवा की वजह से झारखंड की राजधानी रांची समेत कई जिलों में कनकनी बढ़ गयी है. पश्चिमी एवं मध्य झारखंड में कहीं-कहीं शीतलहर जैसी स्थिति भी बनी है. न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री हो गया है. आने वाले 15 दिन में उच्चतम तापमान कितना रह सकता है और न्यूनतम तापमान कितना रह सकता है, इसकी जानकारी सामने आ गयी है.

Weather Forecast Jharkhand News Today
मौसम केंद्र रांची ने की झारखंड के मौसम की भविष्यवाणी. रिपोर्ट का स्क्रीन शॉट.

11 दिसंबर तक झारखंड में बारिश की संभावना नहीं

मौसम विभाग ने स्पेशल बुलेटिन जारी कर कहा है कि 28 नवंबर से 11 दिसंबर के बीच बारिश होने की संभावना नहीं है. कोई विशेष परिस्थिति बनती नहीं दिख रही है. इस दौरान अधिकतम तापमान 22 से 29 डिग्री सेंटीग्रेड रहने की संभावना है. न्यूनतम तापमान 8 से 16 डिग्री के बीच रह सकता है.

15 दिन तक कितना रहेगा उच्चतम और न्यूनतम तापमान?

मौसम केंद्र रांची ने बताया है कि पहले सप्ताह (28 नवंबर से 4 दिसंबर 2025 के बीच) उच्चतम तापमान सामान्य से कम या सामान्य (22 से 29 डिग्री सेंटीग्रेड के बीच) रहने की उम्मीद है. इस दौरान न्यूनतम तापमान भी सामान्य से कम या सामान्य रह सकता है. न्यूनतम पारा 8 से 15 डिग्री के बीच रहने का अनुमान जताया गया है.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

5 से 11 दिसंबर के बीच झारखंड में कितना रहेगा तापमान

दूसरे सप्ताह यानी 5 से 11 दिसंबर 2025 के बीच उच्चतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से कम या सामान्य रहने की उम्मीद है. मौसम विभाग ने कहा है कि इस दौरान उच्चतम तापमान 23 से 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 से 16 डिग्री सेंटीग्रेड के बीच रहने की उम्मीद है.

21 से 27 नवंबर के बीच 100 फीसदी कम हुई बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक, पिछले सप्ताह यानी 21 से 27 नवंबर के बीच किसी जिले में बारिश नहीं हुई. हालांकि, इस दौरान 0.8 मिलीमीटर बारिश होनी चाहिए थी. इस तरह झारखंड में इस सप्ताह सामान्य से 100 फीसदी कम वर्षा हुई. वहीं, 1 अक्टूबर से 27 नवंबर के बीच 81.6 मिमी की जगह 106 मिलीमीटर बारिश हुई, जो सामान्य से 30 फीसदी अधिक है.

Weather Forecast Jharkhand News
झारखंड में मौसमी बारिश की डिटेल रिपोर्ट. मौसम विभाग से जारी स्पेशल बुलेटिन का एक हिस्सा. (स्क्रीन शॉट(.

Weather Forecast Jharkhand: मानसून के बाद झारखंड में सामान्य से 30 फीसदी अधिक हुई बारिश

मौसम विभाग ने बताया है कि 1 अक्टूबर से 27 नवंबर 2025 के बीच 7 जिलों में सामान्य से बहुत अधिक बारिश हुई. 10 जिलों में सामान्य से अधिक, 3 जिलों में सामान्य और 4 जिलों में सामान्य से कम वर्षा हुई. ऐसा कोई जिला नहीं रहा, जहां सामान्य से बहुत कम बारश हुई हो.

इसे भी पढ़ें

आज कैसा रहेगा झारखंड का मौसम, पढ़ें; मौसम विभाग का वेदर अपडेट

Jharkhand Weather: झारखंड में सर्दी का सितम शुरू, ठंडी हवाओं से ठिठुरने लगी रांची, कई शहरों का तापमान गिरा

गुमला सबसे ठंडा, रांची में भी बढ़ी सर्दी! जानें अगले 5 दिनों तक कैसा रहेगा मौसम

ठंड बढ़ेगी या नहीं? किस दिन कैसा रहेगा झारखंड का मौसम! 29 नवंबर तक का पढ़ लें वेदर अपडेट

Previous article बाउंड्रीवॉल नहीं, चिंतित हैं प्रधानाध्यापक, कैसे रोकेंगे कुत्तों की विद्यालय में इंट्री
Next article Sitamarhi : दाखिल खारिज के लंबित मामलों के निष्पादन को एक सप्ताह का अल्टीमेटम
Avatar Of Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel