सीआइडी के अधीन कार्यरत साइबर थाना की पुलिस ने पार्ट टाइम जॉब के नाम पर साइबर फ्रॉड करनेवाले गिरोह के तीन आरोपियों को कदमा से गिरफ्तार कर लिया. उन्हें बुधवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. गिरफ्तार आरोपियों में शेखर कुमार (36), बंटी मुखी (28) और सुब्रतो विश्वास (29) हैं. तीनों जमशेदपुर कदमा के निवासी हैं. साइबर थाना की पुलिस ने आरोपियों के पास से ठगी की घटना में प्रयुक्त 10 सिम, 10 मोबाइल, 40 डेबिट कार्ड, 33 चेकबुक, चार पासबुक, 12 स्टांप, 191 विजिटिंग कार्ड, फर्जी रेंट एग्रीमेंट और विभिन्न फर्म के नाम पर लेटरपैड बरामद किया है. गिरोह के लोग दूसरे कई राज्यों से करोड़ों रुपये की ठगी कर चुके हैं.