[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड रांची धुर्वा डाकघर से 2.52 करोड़ के गबन में सीबीआइ ने किया केस

धुर्वा डाकघर से 2.52 करोड़ के गबन में सीबीआइ ने किया केस

0
धुर्वा डाकघर से 2.52 करोड़ के गबन में सीबीआइ ने किया केस
Birsa Munda

रांची. धुर्वा पोस्ट ऑफिस से अवैध तरीके से 2,52,45,200 रुपये की निकासी कर गबन करने के मामले में सीबीआइ ने केस दर्ज किया कर लिया है. केस में कुल छह लोगों को आरोपी बनाया गया है.

छह लोगों में पोस्ट ऑफिस के चार कर्मी शशि भूषण स्वांसी, मार्शल कुजूर, रंजन शरण और प्रभुधन उरांव को आरोपी बनाया गया है. वहीं केस में दो लोग अज्ञात है. दर्ज केस के आधार पर सीबीआइ ने अनुसंधान शुरू कर दिया है. सीबीआइ ने दर्ज प्राथमिकी में लिखा है कि मामले में सीबीआइ को एक लिखित शिकायत की गयी है. जिसके आधार पर जब मामले का सत्यापन किया गया, तो पाया गया कि पोस्ट ऑफिस के एजेंट संतोष कुमार सिंह (अब मृत) ने पोस्ट ऑफिस के उक्त कर्मियों के सहयोग से और साथ मिलकर पोस्ट ऑफिस में एकाउंट खोलने वाले नौ विभिन्न कस्टमर के एकाउंट से 77.14 लाख रुपये अवैध तरीके से निकाल लिये हैं. जांच के दौरान यह भी पाया गया कि सेल्फ चेक के माध्यम से कस्टमर का फर्जी हस्ताक्षर कर रुपये की निकासी की गयी है. जानकारी के अनुसार पोस्ट ऑफिस के काउंटर से ये रुपये संतोष कुमार सिंह को दिये जाते थे, लेकिन संतोष कुमार सिंह की मौत 28 जुलाई 2023 को हो चुकी है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel