[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Badi Khabar प्रोन्नति के बाद भी एसपी बने हुए हैं डीआइजी

प्रोन्नति के बाद भी एसपी बने हुए हैं डीआइजी

0
प्रोन्नति के बाद भी एसपी बने हुए हैं डीआइजी

रांची : पुलिस विभाग में मई महत्वपूर्ण पद खाली हैं. रेल में अन्य पुलिस इकाइयों की तुलना में ज्यादा काम नहीं हैं, लेकिन यहां पर एसपी से लेकर डीजी तक के अफसर को तैनात किया गया है. लेकिन सीआइडी, प्रक्षेत्र आइजी, डीआइजी के अलावा वित्तीय और विभागीय कार्यों वाले कई पद खाली हैं. हद तो यह है कि 2006 बैच के आधा दर्जन आइपीएस अफसरों की प्रोन्नति जनवरी में ही हो गयी है.

लेकिन इन्हें डीअाइजी के पद पर पदस्थापित नहीं किया जा रहा. इस बैच के नरेंद्र कुमार सिंह देवघर में और राजीव रंजन सिंह पाकुड़ जिले में बतौर एसपी जमे हुए हैं. जबकि डीआइजी के कई पद रिक्त हैं. 2006 बैच के आइपीएस की प्रोन्नति के बाद डीआइजी रैंक के कई पद भरे जा सकते हैं. जिससे विभाग के वैसे अफसरों को राहत मिलेगी, जिनके पास काम का अतिरिक्त बोझ है.

महत्वपूर्ण पद हैं रिक्त

एडीजी वायरलेस : रेजी डुंगडुंग के स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के बाद पांच माह से खाली.

एडीजी सीआइडी : अनुराग गुप्ता को निलंबित किये जाने के बाद से खाली.

आइजी सीआइडी (संगठित अपराध) : रंजीत प्रसाद के रिटायर्ड होने के बाद तीन माह से खाली.

आइजी सीअाइडी : प्रभारी आइजी अरुण कुमार सिंह के 31 जनवरी को सेवानिवृत्त होने के बाद खाली.

आइजी बोकारो प्रक्षेत्र : शंभु ठाकुर के रिटायर होने के बाद से पांच माह से खाली.

आइजी दुमका प्रक्षेत्र : रंजीत प्रसाद के रिटायर्ड हाेने के बाद से तीन माह से खाली.

इन अफसरों को कई प्रभार

पुलिस विभाग में कई अफसर ऐसे हैं, जिनके पास कई प्रभार है. आइजी मानवाधिकार नवीन कुमार सिंह के पास तीन प्रक्षेत्र रांची, कोल्हान और पलामू का प्रभार है. साइबर मामलों के स्टेट के नोडल अफसर भी यही है. आइजी अभियान साकेत कुमार सिंह के पास आइजी एसटीएफ व डीआइजी एसआइबी का प्रभार है. पुलिस प्रवक्ता की जवाबदेही भी इन्हीं के जिम्मे है.

आइजी मुख्यालय विपुल शुक्ला को आइजी प्रोविजन का प्रभार है. इसी तरह सीआइडी डीअाइजी देवेंद्र ठाकुर को रेल और होमगार्ड डीआइजी का प्रभार है. हजारीबाग रेंज डीआइजी पंकज कंबोज को एसीबी डीआइजी के अलावा झारखंड पुलिस अकादमी की भी जवाबदेही दी गयी है. रांची रेंज डीआइजी को पलामू डीआइजी का प्रभार दिया गया है.

प्रभार में चल रहे ये पद

आइजी प्रोविजन

डीआइजी कार्मिक

डीआइजी बजट

डीआइजी एसआइबी

डीआइजी एसटीएफ

डीआइजी रेल

डीआइजी होमगार्ड

एसपी एससीआरबी

अधिकांश कमांडेंट का पद संबंधित जिले के एसपी को

Previous article प्रशिक्षित साइकोलॉजिस्ट की है मांग
Next article करियर में ट्रेंड कर रहे हैं ये सेक्टर
Avatar Of Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel