[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Career प्रशिक्षित साइकोलॉजिस्ट की है मांग

प्रशिक्षित साइकोलॉजिस्ट की है मांग

0
प्रशिक्षित साइकोलॉजिस्ट की है मांग

डॉ अनिल सेठी, मोटिवेटर एंड काउंसेलर

Q मैंने साइकाेलॉजी में एमए किया है. आगे मेरा किस क्षेत्र में करियर बन सकता है?

– रिया कुमारी

मौजूदा दौर में स्ट्रेस और डिप्रेशन बहुत तेजी से बढ़ रहा है, ऐसे में प्रशिक्षित साइकोलॉजिस्ट की जरूरत भी बढ़ रही है. साइकाेलॉजी से एमए करने के बाद आप किसी स्कूल या साइकोलॉजी सेंटर, हॉस्पिटल, क्लिनिक में काउंसलर या ट्रेनी साइकोलॉजिस्ट के तौर पर करियर शुरू कर सकती हैं. आप चाहें, तो आगे एमफिल और पीएचडी करके मजबूत करियर बना सकती हैं. इसके अलावा एमए के बाद आप अपनी रुचि के अनुसार पीजी डिप्लोमा, जैसे चाइल्ड काउंसलिंग, टीनएज काउंसलिंग, रिलेशनशिप काउंसलिंग, बिजनेस काउंसलिंग, इंडस्ट्रियल रिलेशनशिप काउंसलिंग आदि में से कोई एक करके अच्छा करियर बना सकती हैं.

Qमैं 10वीं में हूं और कत्थक डांसर बनना चाहती हूं. इसके लिए मुझे क्या करना होगा?

– नंदनी झा

आप किसी गुरु या नृत्य प्रशिक्षण संस्थान से संपर्क कर कत्थक का प्रशिक्षण लेना शुरू कर सकती हैं. एक अनुमान के अनुसार कत्थक सीखने में सामान्य लोगों को छह साल का समय लगता है. इसके अलावा आप कितना अभ्यास करती हैं या समय देती हैं, सब उस पर निर्भर करता है. आप ग्रेजुएशन इन परफार्मिंग आर्ट्स भी कर सकती हैं या किसी घराने के गुरु से सीखने के साथ नाॅर्मल ग्रेजुएशन, जैसे बीए, बीकॉम आदि भी कर सकती हैं. एक बार कत्थक सीखने के बाद आप अन्य डांस फॉर्म भी सीख कर ट्रेनर, कोरियोग्राफर, टीचर के रूप में करियर बना सकती हैं. अभी आप हॉबी के रूप में शुरुआत करें और बाद में अपने प्रदर्शन, गुरु व अन्य लोगों के फीडबैक के अनुसार आगे कदम बढ़ायें.

Qइग्नू से बीए करने के बाद झारखंड से बीएड किया जा सकता है?

– चंद्रदीप टिग्गा

इग्नू एक मान्यताप्राप्त संस्थान है. आपने अगर इग्नू से ग्रेजुएशन किया है और आपके अंक 50 या 55 प्रतिशत से ज्यादा हैं, तो आप बीएड की एंट्रेंस परीक्षा देने के योग्य है. एडमिशन के लिए कुछ संस्थान इंटरव्यू भी लेते हैं. आप झारखंड में बीएड की परीक्षा दे सकते हैं.

Qमैंने बीसीए किया है, आगे एमसीए करना चाहती हूं. लेकिन मेरी कोडिंग अच्छी नहीं है. मुझे आगे क्या करना चाहिए?

– करुणा सिंह

आपकी अगर कोडिंग (प्रोग्रामिंग स्किल) अच्छी नहीं है, तो भी आपके लिए कई विकल्प उपलब्ध है, जैसे नेटवर्किंग, डेटाबेस मैनेजमेंट, क्वालिटी कंट्रोल, यूजर ट्रेनिंग एवं मैन्युअल, सिस्टम स्टडी एवं एनालिसिस, प्रोजेक्ट मैनेजमेंट आदि. आप अगर नेटवर्किंग के क्षेत्र में जाना चाहती हैं, तो सिस्को का सर्टिफिकेशन कर सकती हैं. यह इंटरनेशनल सर्टिफिकेशन हैं. डेटाबेस के लिए आप माइक्रोसॉफ्ट एसक्यूएल या ओरेकल का सर्टिफिकेशन कर सकती हैं. आप कम्युनिकेशन स्किल और कंप्यूटर में दक्ष हैं, तो यूजर ट्रेनिंग, यूजर मैनुअल्स या क्वालिटी टेस्टर बन सकती हैं. प्रोजेक्ट मैनेजमेंट एवं सिस्टम एनालिसिस के क्षेत्र में जाना चाहें, तो आईटी/ प्रोजेक्ट मैनेजमेंट से एमबीए करके अच्छा करियर बना सकती हैं. इसके लिए एमसीए करना जरूरी नहीं है.

Qमैं बीसीए सेकेंड ईयर में हूं. मुझे जाॅब की जरूरत है, क्या डाटा एंट्री का काम कर सकता हूं?

– राजीव शर्मा

आप बैक ऑफिस जॉब के लिए कोशिश कर सकते हैं. इसमें कॉलेज टाइम के बाद की शिफ्ट भी प्रोवाइड करायी जाती हैं. ऐसे में आपकी बीसीए की पढ़ाई भी काम आयेगी. इसके अलावा आप ट्यूटर के तौर पर भी काम कर सकते हैं. डाटा एंट्री के लिए काम करना सही नहीं होगा, क्योंकि इसमें बहुत अधिक समय देने पड़ेगा और पैसे भी कम मिलेंगे. डाटा एंट्री जॉब आपके लिए अंतिम विकल्प हो सकता है, पहला नहीं.

Previous article जनता दरबार में बोले डीडीसी सरकारी योजना का लाभ उठायें
Next article प्रोन्नति के बाद भी एसपी बने हुए हैं डीआइजी
Avatar Of Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel