[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड रांची रांची के सहजानंद चौक का होगा कायाकल्प, सौंदर्यीकरण का प्लान हो गया तैयार

रांची के सहजानंद चौक का होगा कायाकल्प, सौंदर्यीकरण का प्लान हो गया तैयार

0
रांची के सहजानंद चौक का होगा कायाकल्प, सौंदर्यीकरण का प्लान हो गया तैयार
रांची के सहजानंद चौका के नए स्वरूप का नक्शा. फोटो: प्रभात खबर

रांची से विकास चंद्रा की रिपोर्ट

Ranchi News: झारखंड की राजधानी रांची के प्रमुख यातायात केंद्र सहजानंद चौक का स्वरूप जल्द ही पूरी तरह बदलने जा रहा है. चौक के सौंदर्यीकरण और पुनर्विकास के लिए तैयार किया गया विस्तृत लैंडस्केप प्लान पर काम शुरू कर दिया गया है. सहजानंद चौक को आधुनिक शहरी सुविधाओं के साथ झारखंड की स्थानीय संस्कृति और ट्राइबल आर्ट के साथ विकसित किया जायेगा. 4.2 करोड़ रुपये की इस परियोजना के तहत चौक को न केवल ट्रैफिक प्रबंधन के लिहाज से बेहतर बनाया जायेगा, बल्कि इसे एक आकर्षक पब्लिक स्पेस के रूप में भी विकसित किया जायेगा. डिजाइन में चौक के बीचों-बीच सहजानंद जी की प्रतिमा स्थापित करने का प्रावधान किया गया है, जो इस क्षेत्र की पहचान को और मजबूत करेगा.

आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा चौक

प्लान के अनुसार चौक पर ग्रेनाइट फ्लोरिंग, रेड सैंड स्टोन बोल्डर, कंक्रीट पेवर ब्लॉक और सैंड स्टोन जैसी उच्च गुणवत्ता की सामग्री का उपयोग किया जायेगा. लोगों के बैठने के लिये आकर्षक स्टोन बेंच, प्लांटर और सजावटी बॉलर्ड लगाए जायेंगे. रात में बेहतर दृश्यता और सौंदर्य के लिए एलईडी आधारित डेकोरेटिव लाइटिंग, स्पाइक लाइट और अन्य लाइटिंग सिस्टम लगाए जायेंगे, जिससे चौक का नजारा और भी आकर्षक होगा.

हरियाली और वाटर फीचर से बढ़ेगी खूबसूरती

चौक के आसपास हरियाली बढ़ाने के लिए लॉन, पौधरोपण, पाम ट्री और हेज प्लांटिंग की व्यवस्था की गयी है. इसके साथ ही वाटर फीचर भी विकसित किया जायेगा, जिससे चौक का वातावरण और भी मनमोहक बनेगा.

इसे भी पढ़ें: मानगो की मेयर सुधा गुप्ता ने लौटाई सरकारी गाड़ी, सीएम राहत कोष में जमा कराएंगी वेतन

ट्राइबल आर्ट और स्थानीय संस्कृति को मिलेगा स्थान

परियोजना की सबसे खास बात यह है कि इसमें ट्राइबल आर्ट और स्थानीय संस्कृति को प्रमुखता दी गयी है. चौक पर 3x2x2 मीटर आकार के आर्ट इंस्टॉलेशन लगाये जाएंगे, जो झारखंड की सांस्कृतिक पहचान को दर्शायेंगे. चौक पर यात्री शेड, शौचालय, ट्रैफिक बूथ और साइन बोर्ड जैसी सुविधाओं को व्यवस्थित किया जायेगा. साथ ही मौजूदा सड़कों और मीडियन को ध्यान में रखते हुए ट्रैफिक मूवमेंट को सुगम बनाने की योजना तैयार की गयी है. इस परियोजना के पूरा होने के बाद सहजानंद चौक न केवल एक व्यवस्थित यातायात केंद्र बनेगा, बल्कि राजधानी का एक प्रमुख आकर्षण भी बनेगा.

इसे भी पढ़ें: टेंडर कमीशन घोटाले में दो रिटायर्ड इंजीनियरों ने किया सरेंडर, जमानत पर रिहा

Previous article फतेहपुर में लाभुकों के बीच बकरे-बकरी का वितरण
Next article MTV Splitsvilla X6: रुरु ठाकुर और योगेश रावत का ब्रेकअप कन्फर्म, इंस्टाग्राम लाइव में किया खुलासा
Avatar Of Kumarvishwat Sen
कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel