[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment MTV Splitsvilla X6: रुरु ठाकुर और योगेश रावत का ब्रेकअप कन्फर्म, इंस्टाग्राम लाइव में किया खुलासा

MTV Splitsvilla X6: रुरु ठाकुर और योगेश रावत का ब्रेकअप कन्फर्म, इंस्टाग्राम लाइव में किया खुलासा

0
MTV Splitsvilla X6: रुरु ठाकुर और योगेश रावत का ब्रेकअप कन्फर्म, इंस्टाग्राम लाइव में किया खुलासा
रुरु ठाकुर और योगेश रावत का ब्रेकअप, फोटो- इंस्टाग्राम

MTV Splitsvilla 16: Pyaar Ya Paisa के कंटेस्टेंट्स रुरु ठाकुर और योगेश रावत हाल ही में सुर्खियों में रहे. पिछले दिनों रुरु के इंस्टाग्राम स्टोरीज में उनकी ब्रेकअप की खबरें तेज थीं और फैन्स में कयास लगाए जा रहे थे कि शो के बाद दोनों अलग हो गए हैं. लेकिन अब खुद रुरु ठाकुर ने लाइव सेशन में इसे साफ तौर पर कन्फर्म कर दिया है. आइए जानते हैं कि रुरु ने इस बारे में क्या कहा और किस वजह से उनका ब्रेकअप हुआ.

इंस्टाग्राम लाइव में रुरु ने क्या कहा?

रुरु ने कहा, “तो मैं बता दूं, ये हो गया है. खत्म हो गया है. ये कोई डिनाई करने वाली बात नहीं है.” उन्होंने फैंस के सवालों का जवाब देते हुए बताया कि उनका ब्रेकअप सच है और यह कोई ड्रामा नहीं था. उन्होंने यह भी बताया कि उन्होंने कई चीजें सहन कीं क्योंकि उनका प्यार सच्चा था, लेकिन अब उन्होंने समझा कि रिश्ता खत्म करना ही बेहतर है.

ब्रेकअप के पीछे की वजह

रुरु ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज में लिखा कि उन्होंने अपने पूरे प्यार और भरोसे के बावजूद महसूस किया कि योगेश ने उन्हें बार-बार दुख पहुंचाया. उन्होंने कहा कि योगेश ने उनका इस्तेमाल सिर्फ शो के लिए किया. रुरु ने यह भी इशारा किया कि योगेश ‘बिग बॉस’ में आकांशा के साथ जाने की योजना बना रहे थे, और यही वजह थी कि उनका रिश्ता टूट गया.

योगेश रावत ने मामले पर क्या कहा?

वहीं, योगेश ने इस पूरे मामले पर जवाब देते हुए कहा कि उनके बारे में झूठी बातें फैलाई जा रही हैं और इनमें कोई सच्चाई नहीं है.

फैंस के रिएक्शन

इस ब्रेकअप के बाद स्पिट्सविला फैंस में चर्चा तेज हो गई है. लोग रुरु के हौसले और उनकी ईमानदारी की तारीफ कर रहे हैं. वहीं योगेश के फैसले पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं.

Image 58
Mtv splitsvilla x6: रुरु ठाकुर और योगेश रावत का ब्रेकअप कन्फर्म, इंस्टाग्राम लाइव में किया खुलासा 5
Image 59
Mtv splitsvilla x6: रुरु ठाकुर और योगेश रावत का ब्रेकअप कन्फर्म, इंस्टाग्राम लाइव में किया खुलासा 6
Image 60
Mtv splitsvilla x6: रुरु ठाकुर और योगेश रावत का ब्रेकअप कन्फर्म, इंस्टाग्राम लाइव में किया खुलासा 7

यह भी पढ़ें: Chiraiya के विवादित सुहागरात सीन को करते वक्त कांप रहे थे सिद्धार्थ शॉ, को-एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी

Previous article रांची के सहजानंद चौक का होगा कायाकल्प, सौंदर्यीकरण का प्लान हो गया तैयार
Next article जमशेदपुर: ट्रांसजेंडर बिल 2026 के खिलाफ महा-रैली! उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन, दी कड़ी चेतावनी
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel