[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड रांची Ranchi News : रांची विवि में असिस्टेंट प्रोफेसर की अनुबंध पर नियुक्ति के लिए इंटरव्यू 10 से

Ranchi News : रांची विवि में असिस्टेंट प्रोफेसर की अनुबंध पर नियुक्ति के लिए इंटरव्यू 10 से

0
Ranchi News : रांची विवि में असिस्टेंट प्रोफेसर की अनुबंध पर नियुक्ति के लिए इंटरव्यू 10 से

रांची. रांची विवि अंतर्गत 11 वोकेशनल कोर्स में अनुबंध पर असिस्टेंट प्रोफेसर की नियुक्ति के लिए योग्य अभ्यर्थियों का कागजात सत्यापन और इंटरव्यू का आयोजन 10 अगस्त से होगा. इंटरव्यू 13 अगस्त तक मोरहाबादी स्थित मालवीय मिशन टीचर ट्रेनिंग सेंटर (पूर्व में मानव संसाधन विकास केंद्र) में होगा. 10 अगस्त को आर्कियोलॉजी-म्यूजियोलॉजी, बीएड, फिल्म स्टडी एंड प्रोडक्शन तथा ज्योति र्विज्ञान विषय के लिए और 12 अगस्त को बीबीए, एमसीए व पीजीडी एंड काउंसलिंग विषय के लिए इंटरव्यू होगा. 13 अगस्त को बीसीए, फैशन डिजाइनिंग, पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन तथा रूरल डेवलपमेंट विषय के लिए इंटरव्यू लिया जायेगा. अभ्यर्थियों को सुबह नौ बजे रिपोर्ट करनी होगी, जबकि इंटरव्यू 11 बजे से शुरू होगा.

कुल 152 आवेदन में से 82 आवेदन अयोग्य पाये गये

विवि द्वारा कुल 30 पदों के लिए मार्च 2024 में ही आवेदन आमंत्रित किये गये. कुल 152 आवेदन आये. जिनमें 82 आवेदन अयोग्य हो गये, जबकि 70 आवेदन योग्य पाये गये. विवि ने अयोग्य अभ्यर्थियों को अपनी अयोग्यता के विरुद्ध दावा करने के लिए पांच अगस्त 2024 तक का समय दिया है. हालांकि विवि ने स्पष्ट नहीं किया है कि दावा का प्रमाण मार्च 2024 में आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि तक वाला ही मान्य होगा या नहीं. विवि द्वारा जारी सूची के मुताबिक कई अभ्यर्थियों का आवेदन इसलिए अयोग्य घोषित किया गया है कि उन्होंने नेट/पीएचडी नहीं की है. आवेदन की हार्ड कॉपी निर्धारित समय पर विवि नहीं पहुंची या फिर वांछित कागजात जमा नहीं हैं. कई अभ्यर्थियों ने कहा है कि ऐसे में संभव है कि कई अभ्यर्थी आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि के बाद का भी प्रमाण पत्र दावा के रूप में पेश कर सकते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel