रांची समेत झारखंड के चार शहरों में जल्द शुरू होगी प्रीमियम डाक डिलिवरी सेवा 

Jharkhand Premium Postal Delivery: झारखंड के रांची, धनबाद, जमशेदपुर और बोकारो में जल्द प्रीमियम डाक डिलिवरी सेवा शुरू हो सकती है. विभाग ने प्रस्ताव भेज दिया है. मंजूरी मिलने पर ग्राहकों को तेज, सुरक्षित डिलिवरी के साथ एसएमएस अलर्ट, ऑनलाइन ट्रैकिंग और रियल टाइम स्टेटस अपडेट जैसी आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी.

By Priya Gupta | July 4, 2026 9:23 AM

Jharkhand Premium Postal Delivery : डाक विभाग की नई प्रीमियम डिलिवरी सेवा जल्द ही झारखंड के चार प्रमुख शहरों रांची, धनबाद, जमशेदपुर और बोकारो में शुरू हो सकती है. इसके लिए विभाग ने डाक निदेशालय को प्रस्ताव भेज दिया है. मंजूरी मिलने के बाद इन शहरों के लोगों को पार्सल और महत्वपूर्ण दस्तावेजों की तेज, सुरक्षित और समयबद्ध डिलिवरी की सुविधा मिलेगी. 

देश के छह प्रमुख शहरों में मिले अच्छे परिणाम 

विभाग ने इस सेवा की शुरुआत मार्च 2026 में देश के छह प्रमुख शहरों दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, बेंगलुरु और हैदराबाद में की थी, जहां इसके अच्छे परिणाम मिले हैं.

एसएमएस अलर्ट और रियल टाइम ट्रैकिंग की सुविधा 

विभागीय अधिकारियों के अनुसार, प्रीमियम डिलिवरी सेवा पूरी तरह आधुनिक तकनीक पर आधारित होगी. इसके तहत ग्राहकों को एसएमएस अलर्ट, ऑनलाइन ट्रैकिंग और रियल टाइम स्टेटस अपडेट जैसी सुविधाएं मिलेंगी. इससे ग्राहक अपने पार्सल या महत्वपूर्ण दस्तावेज की हर गतिविधि पर नजर रख सकेंगे और डिलिवरी की स्थिति की जानकारी आसानी से प्राप्त कर सकेंगे.

मंजूरी के बाद मिलेगी नई सुविधा

अधिकारियों का कहना है कि इस सेवा से डाक वितरण प्रणाली अधिक तेज, सुरक्षित और पारदर्शी बनेगी. साथ ही महत्वपूर्ण दस्तावेज और जरूरी पार्सलों की समयबद्ध डिलिवरी सुनिश्चित होगी. विभाग को उम्मीद है कि प्रस्ताव को जल्द मंजूरी मिल जाएगी. इसके बाद झारखंड के इन चार शहरों के लोग भी आधुनिक और विश्वसनीय डाक सेवा का लाभ उठा सकेंगे.

यह भी पढ़ें- पलामू: कैदी के फरार होने की उड़ी अफवाह, उग्र ग्रामीणों ने किया चक्का जाम, SDPO ने शांत किया बवाल

यह भी पढ़ें- मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज में एसोसिएट और असिस्टेंट प्रोफसर की कमी पर एनएमसी सख्त, दिया 45 दिनों की मोहलत

यह भी पढ़ें- देवघर AIMS में ECHS सेवा को हरी झंडी, झारखंड-बिहार के हजारों पूर्व सैनिकों को अब नहीं जाना होगा दिल्ली-रांची