[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड रांची रांची में प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन, 2700 छात्रों को किया गया सम्मानित

रांची में प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन, 2700 छात्रों को किया गया सम्मानित

0
रांची में प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन, 2700 छात्रों को किया गया सम्मानित
रांची में प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन

राजलक्ष्मी की रिपोर्ट

Prabhat Khabar Pratibha Samman 2026: रांची में प्रभात खबर की ओर से 28 जून को प्रतिभा सम्मान समारोह 2026 का आयोजन किया गया. रांची स्थित गुरुजनक स्कूल ऑडिटोरियम में होने वाले इस समारोह में 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कुल 2700 बच्चों ने प्रतिभा सम्मान के लिए रजिस्ट्रेशन किया था. इस कार्यक्रम में वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर, मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की समेत अन्य गणमान्य अतिथि मौजूद थे. 

प्रभात खबर के प्रधान संपादक ने कहा 

कार्यक्रम में शामिल हुए प्रभात खबर के प्रधान संपादक अंकित शुक्ला ने कहा, ये महज एक प्रतिभा सम्मान नहीं है. एक सम्मान आपकी मेहनत का, आपकी तपस्या का, आपके परिजनों के संघर्ष का. आज से 22 साल पहले ये सम्मान समारोह शुरु किया गया था. तबसे लेकर आज तक कई ऐसे छात्र हैं जो यहां से निकलकर कई बड़े पोस्ट पर पहुंचे. इससे हमें बहुत खुशी होती है. औसत से बेहतर तक का सफर आप तय कर सकते है. यहां जितने भी बच्चें हैं बहुत अच्छे हैं लेकिन यहां से आपके लिए मुकाबला और कठिन हो जाएगा. कई बच्चें ऐसे भी होंगे जिन्होंने यहां कठिन परिस्थितियों में पढ़ाई की होगी फिर भी बेहतर रिजल्ट लेकर आए. उनकी एकाग्रता कमाल की होगी. लेकिन कई बच्चें ऐसे भी होंगे जिन्होंने मेहनत की तो लेकिन रिजल्ट अच्छा नहीं आया. हर कोई सक्सेस सेलिब्रेट करना तो जानता है लेकिन फेलियर का सामना कैसे करना है ये कभी सिखाया नहीं जाता है. इससे निकलने के लिए बच्चों कों एकाग्रता से डटे रहना चाहिए, जिससे असफलता से घबराए नहीं और आगे बढ़ते जाए. कई सरकारी योजना भी है जिसके तहत आप अपनी पढ़ाई पूरी कर सकते हैं.

Prabhat Khabar Pratibha Samman 2026 2 2
रांची में प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन, 2700 छात्रों को किया गया सम्मानित 5

प्रभात खबर के वाइस प्रेसिडेंट ने कहा 

प्रभात खबर के वाइस प्रेसिडेंट विजय बहादुर ने कहा, 2004 से प्रभात खबर इस कार्यक्रम का आयोजन कर रहा है. जो लोग मंच के उस तरफ से आज उनमें से कई इस तरफ है. कई जिलों में अधिकारी के तौर पर काम कर रहा है. 10th और 12th के बाद ये बच्चों के लिए उनके आत्मविश्वास की पहली सीढ़ी है. हम इसी सीढ़ी में बच्चों को सम्मानित कर उनका हौसला बढ़ाने का काम करते हैं. आज बच्चों को हर दिन साबित करना पड़ता है. आज सिर्फ नंबर्स काफी नहीं है. इसलिए बहुत कुछ सिखने और करते रहने की जरूरत है. बच्चों की पढ़ाई में माता-पिता की भी मेहनत उतनी ही मायने रखती है. इसलिए सिर्फ जीवन में आगे बढ़ते रहना नहीं है बल्कि अपने माता-पिता के संघर्ष को भी आगे लेकर भी जाना है. 

Prabhat Khabar Pratibha Samman 2026 7
रांची में प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन, 2700 छात्रों को किया गया सम्मानित 6

शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा

इस कार्यक्रम में शामिल मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा, पिछली बार भी मुझे यहां आने का मौका मिला था और इस बार भी मैं यहां आई हूं. भारत पूरे विश्व में एकमात्र ऐसा देश हैं जहां युवाओं की जनसंख्या इतनी अधिक है. ये सम्मान आपके लिए एक रिमाइंडर है कि अगर आप मेहनत करेंगे तो आपको सम्मानित किया जाएगा. आज भी किया जा रहा है. पहले उतना कॉम्पिटिशन नहीं थी लेकिन आज के समय में बच्चों के बीच कॉम्पीटिशन बहुत अधिक है. इसलिए अधिक मेहनत की जरूरत है. नीट की परीक्षा में लगभग 23 लाख बच्चों ने अप्लाई किया था. लेकिन गवर्नमेंट कॉलेज में सीट मात्र 80 हजार है. ये जेनजी है लेकिन समाज से सबसे ज्यादा कटे हुए लोग हैं इसलिए आज जरुरी है कि आप समाज से भी जुड़े रहें. फॉरेन में बच्चों कम्युनिटी से जोड़ने के लिए अलग से सब्जेक्ट होते हैं लेकिन भारत में ऐसा नहीं है. इसलिए बच्चों को खुद से अपनी सोसायटी के लिए कुछ करने और जुड़ने की जरूरत है. 2030 तक AI के कारण भारत 1 करोड़ जॉबस गंवाने वाला है. इसलिए बच्चों को ये सोचने की जरूरत है कि इस टफ कॉम्पीटिशन में कैसे सरवाइव करना है. इसलिए डटे रहना है. हम आज अपनी यूथ को सम्मानित करने जा रहे हैं इसलिए सबको बधाई. इसके बाद उन्होंने कहा, प्रभात खबर लगातार इस तरह के कार्यक्रमों के माध्यम से आप सभी को सम्मानित करता आ रहा है और यह सम्मान केवल एक औपचारिकता मात्र नहीं है. आप सभी ने आज जिस सफर की शुरुआत की है उसमें 10वीं और 12वीं की परीक्षा करियर का एक बेहद महत्वपूर्ण मील का पत्थर है. 

Prabhat Khabar Pratibha Samman 2026 1 3
रांची में प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन, 2700 छात्रों को किया गया सम्मानित 7

मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने कहा

प्रतिभा सम्मान सिर्फ अंको तक सिमित नहीं है. आज के महत्वपूर्ण कार्यक्रम है. मैं आज आपकी कड़ी मेहनत और मजबूत इरादों का सम्मान करती हूं. आपकी और माता-पिता की मेहनत ने आपको यहां पहुंचाया है. बहुत बड़ी जिम्मेदारी आपके उपर है, मैं यही कामना करता हूं कि आपकी मेहनत आगे सफल हो. यहां आप छात्रों की प्रतिभा को सम्मानित करते हैं अगर राजीनीति के क्षेत्र में भी इसी तरह राजनेताओं को भी उनकी प्रतिभा के आधार पर सम्मानित करना चाहिए. मैं बच्चों से यही आग्रह करता हूं कि आपमें से कुछ बच्चें राजनीति में भी आए. आप विधायक और सांसद भी बने. क्यूंकि ये वो माध्यम है जिससे आप अपने समाज में लोगों को न्याय दे सकते हैं. मैं हर मंच से बच्चों को अपने मन की ये बात जरूर रखना चाहता हूं. अगर कोई शिक्षक मंत्री पद पाता है तो उसका कद बढ़ जाता है. आने वाले दिनों में ये सम्मान प्राप्त कर आप और सफल होंगे तब जाकर आपको सही सफलता मिलेगी. मैं यही कामना करता हूं कि आप जब सफल हो जाए तो आपके लिए जाति-धर्म मायने नहीं रखे.

यह भी पढ़ें: प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान: जमशेदपुर के टॉपर्स के बीच पहुंचे प्रशासनिक दिग्गज, DC ने दिया सफलता का मंत्र

यह भी पढ़ें: Bokaro: विवाहिता की मौत के बाद हंगामा, मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर लगाया हत्या का आरोप

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel