[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड रांची भारत का युवा कुछ लोगों की मुट्ठी की कठपुतली बनकर आगे नहीं बढ़ने वाला: नितिन नवीन

भारत का युवा कुछ लोगों की मुट्ठी की कठपुतली बनकर आगे नहीं बढ़ने वाला: नितिन नवीन

0
भारत का युवा कुछ लोगों की मुट्ठी की कठपुतली बनकर आगे नहीं बढ़ने वाला: नितिन नवीन
नितिन नवीन (Image Credit: X@BJP4India)

Nitin Nabin: दो दिवसीय झारखंड दौरे पर पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने शनिवार को उनलोगों पर हमला बोला जो देश के युवाओं को नकारात्मक राजनीति की ओर ले जाना चाहते हैं. उन्होनें कहा, “जो लोग इस देश के युवाओं को नेगटिव पॉलिटिक्स की ओर ले जाना चाहते हैं, मैं उनको चेतावनी देता हूं कि भारत का युवा पॉजिटिव पॉलिटिक्स करेगा.”

बिना नाम लिए कॉकरोच जनता पार्टी पर साधा निशाना

शनिवार को रांची में एक बैठक को संबोधित करते हुए नितिन नवीन ने कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके पर बिना नाम लिए निशाना साधा. उन्होंने कहा, “विदेश में बैठे कुछ लोग सोचते हैं कि वे भारत के युवाओं को दिशा देंगे.” नितिन नवीन ने कहा, “आज का युवा देश के निर्माण के लिए काम करना चाहता है, अपने भविष्य को सुरक्षित करने के लिए काम करना चाहता है. लेकिन कुछ लोगों ने इस देश के युवाओं को एंटी-एस्टेब्लिशमेंट नाम दे दिया है. उन्होंने आगे कहा, “भारत का युवा गांव के चौक पर किसान के साथ रहता है, कोचिंग संस्थानों में रहता है, कॉलेज परिसरों में रहता है. भारत का युवा दिल्ली में बैठे कुछ लोगों की मुट्ठी में कठपुतली बनकर आगे नहीं बढ़ने वाला.”

दो दिवसीय दौरे पर झारखंड पहुंचे नितिन नवीन

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन छह जून को दो दिवसीय दौरे पर रांची पहुंचे. राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद उनका यह पहला झारखंड दौरा है. रांची में उन्होंने प्रदेश भाजपा कार्यालय में सांसद-विधायकों और कोर कमेटी के सदस्यों के साथ अलग-अलग बैठक की, इसमें चुनावी और सांगठनिक समीक्षा की गई. राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कोर कमेटी के सदस्यों के साथ वर्तमान राजनीतिक हालात को लेकर चर्चा की. बैठक में आगामी राजनीतिक चुनौतियों और सदन से लेकर सड़क तक जनता के मुद्दों की मुखरता से उठाने की रणनीति पर विमर्श हुआ.

7 जून को बोकारो दौरा

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष 7 जून को बोकारो पहुंचे. रांची से बोकारो आने के क्रम में भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया. बोकारो पहुंचने पर नया मोड़ स्थित बिरसा चौक पर भाजपा के तमाम नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनको फूलों का गुलदस्ता देकर स्वागत किया.

यह भी पढ़ें: आईजीएसटी सेटलमेंट के बाद झारखंड को मिले 797 करोड़ रुपये, पिछले साल के मुकाबले 6% बढ़ोतरी

 यह भी पढ़ें: झारखंड को हमने बनाया है, हम ही संवारेंगे, रांची में बोले भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन

Previous article ठाकुरगंज में पैर पसार रहा मखाना का साम्राज्य, सुपरफूड की खेती से बदली ग्रामीण अर्थव्यवस्था
Next article साइबर सिक्योरिटी में करियर का सुनहरा मौका, CNLU में नए कोर्स के लिए आवेदन शुरू
Avatar Of Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel