[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड रांची कांके रोड से बिरसा चौक तक बनेगा मॉडल कॉरिडोर, सिरमटोली से बहु बाजार सड़क का भी होगा कायाकल्प

कांके रोड से बिरसा चौक तक बनेगा मॉडल कॉरिडोर, सिरमटोली से बहु बाजार सड़क का भी होगा कायाकल्प

0
कांके रोड से बिरसा चौक तक बनेगा मॉडल कॉरिडोर, सिरमटोली से बहु बाजार सड़क का भी होगा कायाकल्प
बस से सड़क का निरीक्षण करते निगम के अधिकारी

उत्तम महतो
Ranchi News: शहर को स्वच्छ, सुव्यवस्थित और सुंदर बनाने की दिशा में रांची नगर निगम ने बड़ी पहल शुरू की है. इस संबंध में शनिवार को नगर आयुक्त सुशांत गौरव ने जिला प्रशासन व ट्रैफिक के वरीय अधिकारियों के साथ कांके रोड स्थित राम मंदिर से रातू रोड चौक, हरमू बाइपास होते हुए कैलाशपति मिश्र चौक और सिरमटोली चौक से इंदिरा गांधी चौक, चुटिया होते हुए बहु बाजार तक का निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में नगर आयुक्त ने कहा कि इन मार्गों को चरणबद्ध तरीके से मॉडल कॉरिडोर के रूप में विकसित किया जायेगा. इसके लिए बहुत जल्द इन सड़कों पर व्यापक स्तर पर मेगा ड्राइव चलाया जायेगा.

बस से निरीक्षण करने निकले नगर आयुक्त और अधिकारी

निरीक्षण के दौरान सड़क किनारे अतिक्रमण, यातायात व्यवस्था, फुटपाथ, सड़क सुरक्षा, पार्किंग, स्वच्छता, हरित क्षेत्र, रोड मेडियन, सार्वजनिक स्थल, होर्डिंग और नागरिक सुविधाओं के एक-एक बिंदु पर चर्चा की गई. नगर आयुक्त ने कहा कि किसी भी आधुनिक शहर की पहचान उसके सुरक्षित और सुगम फुटपाथ होते हैं. जहां फुटपाथ नहीं हैं, वहां नये पाथवे बनाये जायेंगे. अतिक्रमित फुटपाथों को खाली कराया जायेगा. उन्होंने स्पष्ट किया कि फुटपाथ केवल पैदल यात्रियों के लिए हैं और उन पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जायेगा.

मॉडल कॉरिडोर में भवनों के लाइसेंस व नक्शे की होगी जांच

नगर आयुक्त ने कहा कि मॉडल कॉरिडोर में स्थित सभी दुकानों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की ट्रेड लाइसेंस जांच की जायेगी. बिना लाइसेंस के संचालित प्रतिष्ठानों के खिलाफ कार्रवाई होगी. साथ ही आवासीय परिसरों में अवैध रूप से संचालित व्यावसायिक गतिविधियों की भी जांच की जायेगी. उन्होंने इस दौरान पूरे पूरे कॉरिडोर को आकर्षक स्वरूप देने के लिए रोड मेडियन पर बागवानी विकसित करने, खाली दीवारों पर पेंटिंग कराने और प्रमुख स्थानों पर ग्रीन पैच विकसित करने का निर्देश दिया. वहीं, फुटपाथों से अवैध होर्डिंग और अन्य बाधाओं को हटाने का भी निर्देश दिया. उन्होंने कैलाशपति मिश्र चौक के समीप सार्वजनिक पार्क विकसित करने का निर्देश दिया.

सिरमटोली चौक से चुटिया, बहू बाजार सड़क होगा चौड़ा

नगर आयुक्त ने सिरमटोली चौक से इंदिरा गांधी चौक, चुटिया होते हुए बहु बाजार तक सड़क के दोनों ओर फेवर ब्लॉक युक्त पाथवे, व्यवस्थित वेंडिंग जोन और यात्री सुविधाओं के विकास के लिए विशेष मेगा प्रोजेक्ट तैयार करने का निर्देश दिया. सड़क सौंदर्यीकरण का कार्य जल्द से जल्द पूरा हो. इसके लिए विशेष टास्क फोर्स का गठन करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि भविष्य में शहर के अन्य प्रमुख मार्गों को भी इसी तर्ज पर विकसित किया जायेगा.

ये भी पढ़ें…

रांची में डाक विभाग शर्मसार: डाकिया निकला महा-लापरवाह, घर में छुपा रखे थे कई दस्तावेज

रांची के राज अस्पताल पर CM का हंटर: पैर फ्रैक्चर में मौत और 22 लाख बिल के आरोप पर बैठी हाई लेवल जांच

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel