[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड रांची Jharkhand Weather: झारखंड के इन जिलों में आज भी चलेगी शीतलहर, जानें सोमवार को कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

Jharkhand Weather: झारखंड के इन जिलों में आज भी चलेगी शीतलहर, जानें सोमवार को कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

0
Jharkhand Weather: झारखंड के इन जिलों में आज भी चलेगी शीतलहर, जानें सोमवार को कैसा रहेगा मौसम का मिजाज
Jharkhand Weather Forecast Today

रांची : झारखंड में कनकनी बढ़ गयी है. कई जिलों में शीतलहर देखने को मिल रहा है. मौसम विभाग का कहना है कि राज्य के कई जिलों को अभी शीतलहर से राहत नहीं मिलने वाली है. 15 दिसंबर को रामगढ़, बोकारो और धनबाद में शीतलहर चलने की संभावना है. 16 दिसंबर तक मौसम शुष्क रहेगा. अधिकतम तापमान 24-25 डिग्री के आसपास रह सकता है.

सबसे कम न्यूनतम तापमान गढ़वा में

रांची स्थित मौसम विज्ञान केंद्र का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक तक मौसम का मिजाज इसी तरह रहेगा. राज्य में कड़ाके की ठंड पड़ेगी. बीते 24 घंटे के मौसम की बात करें तो झारखंड के चाईबासा में अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस गढ़वा में दर्ज किया गया.

जमशेदपुर‐डालटनगंज का पारा भी 10 से नीचे

ठंड का कहर राज्य में ऐसा है कि जमशेदपुर और डालटनगंज का पारा भी 10 डिग्री से नीचे चला गया है. बीते 24 घंटे में जमशेदपुर का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा. जबकि डालटनगंज का पारा 7 से 8 डिग्री के आसपास रहा.

कोल्ड वेव का क्या हो सकता है असर

कोल्ड वेव के दौरान फ्लू हो सकता है. कई बार लोगों में नाक बहने या बंद होने की समस्या दिखती है. लगातार ठंड में रहने के कारण ऐसा होताहै. कंपकपी हो सकती है. इसको नजर अंदाज नहीं करना चाहिए. अगर शरीर ठंड पड़ने की शिकायत है तो कोशिश करें कि घर से बाहर न निकले. इसके अलावा कोल्ड वेव का असर पड़ने पर उंगलियां, नाक और कान के निचले हिस्से पर काले छाले दिखाई देने लगते हैं. अगर ऐसा लक्षण दिखाई दें तो तुरंत डॉक्टर की सलाह लें और उसके अनुसार अपनी दवाई लें.

Also Read: Photos: खूबससूरत वादियों का आनंद लेना चाहते हैं तो सरायकेला आइए, पालना डैम की सुंदरता ऐसी है कि मन मोह लेगी

Previous article खरिया-पिपरा हॉल्ट समीप टूटा मालगाड़ी का कपलिंग, ट्रेन परिचालन प्रभावित
Next article ससुराल आये युवक ने शरीर में लगाई आग, इलाजरत
Avatar Of Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel