[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुंगेर खरिया-पिपरा हॉल्ट समीप टूटा मालगाड़ी का कपलिंग, ट्रेन परिचालन प्रभावित

खरिया-पिपरा हॉल्ट समीप टूटा मालगाड़ी का कपलिंग, ट्रेन परिचालन प्रभावित

0
खरिया-पिपरा हॉल्ट समीप टूटा मालगाड़ी का कपलिंग, ट्रेन परिचालन प्रभावित

जमालपुर. मालदा रेल मंडल के साहिबगंज लूप लाइन अंतर्गत जमालपुर-भागलपुर रेलखंड के खरिया-पिपरा हॉल्ट के निकट शनिवार की सुबह एक मालगाड़ी का कपलिंग टूट जाने के कारण मालगाड़ी दो हिस्से में विभक्त हो गया. जिसके कारण इस रेलखंड पर ट्रेन परिचालन प्रभावित हो गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार भागलपुर की ओर से एक मालगाड़ी रतनपुर की ओर आ रही थी. इस दौरान मालगाड़ी के दो बैन के बीच का कपलिंग टूट गया. जिसके कारण मालगाड़ी दो हिस्से में विभक्त हो गया. इंजन साइड वाला हिस्सा आगे की ओर निकलता चला गया. जबकि शेष हिस्सा धीरे-धीरे कर रुक गया. इसके बाद अप लाइन पर ट्रेन परिचालन बाधित हो गया. उस समय जमालपुर से होकर भागलपुर की ओर जाने वाली डाउन रूट की तो कोई ट्रेन नहीं थी, परंतु भागलपुर की ओर से जमालपुर के तरफ आने वाली अप रूट की कई ट्रेन उसी जगह रोक दिया गया. इस कारण 03406 डाउन जमालपुर-भागलपुर पैसेंजर, गोड्डा-राजेंद्र नगर एक्सप्रेस और मालदा-टाउन किऊल इंटरसिटी एक्सप्रेस को भी विभिन्न स्टेशन पर रोक दिया गया. इस बीच मालगाड़ी के अगले हिस्से को कल्याणपुर रोड स्टेशन भेजा गया. जबकि शेष हिस्से को पीछे की ओर सुल्तानगंज रेलवे स्टेशन पहुंचा गया. इसके कारण 13409 अप मालदा टाउन- किऊल इंटरसिटी एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय पूर्वाह्न 11:10 बजे के बजाय लगभग 12:00 बजे जमालपुर पहुंची. वहीं 13229 अप गोड्डा-राजेंद्र नगर एक्सप्रेस कुछ देर से जमालपुर पहुंची.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel