झारखंड कंबाइंड प्रवेश परीक्षा अब 26 जुलाई को, आवेदन व परीक्षा तिथि में बदलाव

Jharkhand: झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा (JCECE) 2026 में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण खबर है. परीक्षा अब 26 जुलाई को आयोजित होगी. इसके साथ ही आवेदन और अन्य संबंधित तिथियों में भी बदलाव किया गया है. अभ्यर्थियों को नई समय-सारिणी के अनुसार आवेदन प्रक्रिया पूरी करने की सलाह दी गई है.

By AmleshNandan Sinha | June 26, 2026 12:00 AM

राणा प्रताप सिंह
Jharkhand News: झारखंड कंबाइंड प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा-2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन और परीक्षा तिथि में बदलाव किया गया है. इस संबंध में झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद की ओर से सूचना जारी की गयी है. झारखंड कंबाइड (कृषि और अन्य समवर्गी पाठ्यक्रमों के लिए) प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि दो जुलाई से बढ़ा कर नौ जुलाई कर दिया गया है. 10 से 11 जुलाई तक जमा किए गए ऑनलाइन आवेदन में त्रुटि सुधार किया जा सकेगा. वहीं प्रवेश परीक्षा अब 26 जुलाई को ऑफलाइन मोड में ली जायेगी.

पहले 19 जुलाई को होनी थी परीक्षा

पहले 19 जुलाई को परीक्षा के लिए तिथि निर्धारित थी. परीक्षा के चार दिन पूर्व अभ्यर्थियों का प्रवेश पत्र जारी किया जायेगा. जिसे वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकेगा. रांची और दुमका जिला मुख्यालय में प्रवेश परीक्षा के लिए केंद्र बनाया जायेगा. उल्लेखनीय है कि यह प्रवेश परीक्षा डिग्री स्तर के विभिन्न व्यावसायिक पाठ्यक्रमों जैसे बैचलर ऑफ वेटनरी साइंस एंड एनिमल हसबैंड्री, बीएससी (ऑनर्स) कृषि, बीएससी (एच) वानिकी, बीटेक (डेयरी टेक्नोलॉजी), बीटेक (एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग), बीएफ एससी (मत्स्य विज्ञान) और बीएससी (एच) हॉर्टिकल्चर में शैक्षणिक सत्र 2026-2027 में नामांकन के लिए आयोजित की जा रही है.

ये भी पढ़ें…

JSSC इंटर स्तर की परीक्षा के लिए निकली वैकेंसी, इन पदों के लिए 20 जुलाई से करें आवेदन

Ranchi: मोहर्रम जुलूस के दौरान नहीं कटेगी बिजली, शिकायत के लिए इन नंबरों पर करें फोन