[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड रांची झारखंड के 41 फीसदी प्राथमिक शिक्षकों ने पूरा नहीं किया प्रशिक्षण

झारखंड के 41 फीसदी प्राथमिक शिक्षकों ने पूरा नहीं किया प्रशिक्षण

0
झारखंड के 41 फीसदी प्राथमिक शिक्षकों ने पूरा नहीं किया प्रशिक्षण
शिक्षक ट्रेनिंग करते हुए (AI IMAGE)

Jharkhand Teacher Training : राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप शिक्षकों के लिए 50 घंटा का प्रशिक्षण अनिवार्य किया गया है. इसके तहत शिक्षकों के लिए 30 घंटा का ऑनलाइन और 20 घंटा का ऑफलाइन प्रशिक्षण का प्रावधान किया गया है. शिक्षकों के प्रशिक्षण को लेकर झारखंड शिक्षा परियोजना के निदेशक शशि रंजन ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारी और जिला शिक्षा अधीक्षक को पत्र लिखा है. राज्य में कक्षा 1 से 5 तक के शिक्षकों का ऑनलाइन प्रशिक्षण 23 अप्रैल से शुरू किया गया था, इसकी समय अवधि 21 जुलाई को समाप्त हो जाएगी.  

15% शिक्षकों ने प्रशिक्षण शुरू नहीं किया, 41% अधूरा 

शिक्षा परियोजना द्वारा जिलों को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि राज्य के 15 फीसदी शिक्षकों ने प्रशिक्षण की प्रक्रिया ही शुरू नहीं की है. जबकि 41 फीसदी शिक्षकों ने प्रशिक्षण की प्रक्रिया तो शुरू की अब उसे पूरा नहीं किया. परियोजना निदेशक ने शत-प्रतिशत शिक्षकों का प्रशिक्षण कार्य पूर्ण कराने को कहा है. इधर कक्षा एक से पांच के बाद अब कक्षा छह से आठ और नौवीं से 12वीं तक के शिक्षकों का भी ऑनलाइन प्रशिक्षण शुरू हो गया है. शिक्षकों के प्रशिक्षण का समय दो जुलाई से 30 सितंबर तक निर्धारित किया गया है. प्रशिक्षण को लेकर इस संबंध में जिलों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिया गया है. शिक्षकों का प्रशिक्षण आवश्यकता आधारित आकलन परीक्षा के परिणाम के अनुरूप होगा. प्रशिक्षण में शिक्षकों की आवश्यकता के अनुरूप अलग-अलग मड्यूल तैयार किया गया है.

मूल्यांकन के बाद मिलेगा प्रमाण पत्र

प्रशिक्षण कार्य पूर्ण होने के बाद शिक्षकों का प्रशिक्षण आधारित एक घंटा का मूल्यांकन होगा. मूल्यांकन जे गुरुजी एप के माध्यम से होगा. मूल्यांकन पूर्ण होने के बाद शिक्षकों को प्रशिक्षण पूर्ण करने का ऑनलाइन प्रमाण पत्र मिलेगा.

शिक्षकों पर कार्रवाई का निर्देश

जिला शिक्षा पदाधिकारी और जिला शिक्षा अधीक्षक को शत-प्रतिशत शिक्षकों का प्रशिक्षण सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया है. वैसे शिक्षक जो तय समय में प्रशिक्षण पूर्ण नहीं करेंगे उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. 

यह भी पढ़ें: झारखंड: वित्त विभाग में लटक रही योजनाओं की फाइल, तीन मंत्रियों ने जताई आपत्ति

यह भी पढ़ें: उत्तरी छोटानागपुर के शिक्षा विभाग में 74 कर्मियों का महा-तबादला, हजारीबाग DEO दफ्तर के पुराने चेहरे साफ

यह भी पढ़ें: जमशेदपुर बंद पर अमर बाउरी का हमला, बोले- जनता ने तोड़ा हेमंत सरकार के साढ़े छह साल का अहंकार

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel