[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मोतिहारी Motihari Road Accident: स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, साथी अस्पताल में लड़ रहा जिंदगी की जंग

Motihari Road Accident: स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, साथी अस्पताल में लड़ रहा जिंदगी की जंग

Motihari Road Accident: स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, साथी अस्पताल में लड़ रहा जिंदगी की जंग
दुर्घटना में शामिल स्कार्पियो

मोतिहारी से अमरेश वर्मा की रिपोर्ट

Motihari Road Accident: पशुपतिनाथ चौक के समीप शनिवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है. तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. वहीं इस हादसे में बाइक पर सवार दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसकी हालत नाजुक बनी हुई है. इस घटना के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है.

तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने मारी टक्कर

जानकारी के अनुसार, बाइक सवार दोनों युवक शनिवार देर रात अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान पशुपतिनाथ चौक के पास सामने से आ रही एक अनियंत्रित और तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और दोनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे. मृतक की पहचान जनेरवा गांव निवासी पंचम कुमार (32 वर्ष) के रूप में की गई है.

अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहा दूसरा युवक

हादसे में गंभीर रूप से घायल दूसरे युवक की पहचान सुमंत कुमार के रूप में हुई है. स्थानीय लोगों की मदद से उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी नाजुक हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए मोतिहारी रेफर कर दिया है. घायल युवक अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है.

फरार चालक की तलाश में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई. पुलिस ने बताया कि दुर्घटना में शामिल अज्ञात स्कॉर्पियो और उसके चालक की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं. जल्द ही आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

ये भी पढ़ें: अकबरकाल में चंपारण का प्रमुख परगना था मेहसी, जानें इसका गौरवशाली इतिहास

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel