एनटीए ने जेइइ मेंस अप्रैल सत्र का फाइनल आंसर-की जारी कर दिया है. विद्यार्थी पेपर-वन (बीइ व बीटेक) के फाइनल आंसर-की के जरिये अपने अंक का आकलन कर सकेंगे. वहीं, जेइइ मेंस के जनवरी सत्र और अप्रैल सत्र को मिलाकर विद्यार्थियों का फाइनल रिजल्ट संभवत: 25 अप्रैल को जारी कर दिया जायेगा. रिजल्ट के साथ विद्यार्थियों को जेइइ मेंस का स्कोर कार्ड भी उपलब्ध करा दिया जायेगा. इसमें विद्यार्थियों के फिजिक्स, केमिस्ट्री व मैथ्स पेपर के प्राप्तांक व परसेंटाइल के साथ ऑल इंडिया रैंक (एआइआर) भी दिया जायेगा.