रांची. प्रशासक अमीत कुमार के आदेश पर रांची नगर निगम द्वारा शहर के जार वाटर प्लांटों की जांच की जा रही है. इसी कड़ी में सोमवार को निगम व सेंट्रल ग्राउंड वाटर बोर्ड की टीम द्वारा 20 जार वाटर प्लांट के दस्तावेजों की जांच की गयी. इस दौरान पांच जार वाटर प्लांट में कोई कागजात नहीं पाये जाने पर तत्काल इन प्लांटों को बंद करा दिया गया.