[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड रांची JSSC CGL परीक्षा के दौरान झारखंड के सभी 24 जिलों में 5:30 घंटे ठप रहेगी इंटरनेट सेवा, आदेश जारी

JSSC CGL परीक्षा के दौरान झारखंड के सभी 24 जिलों में 5:30 घंटे ठप रहेगी इंटरनेट सेवा, आदेश जारी

0
JSSC CGL परीक्षा के दौरान झारखंड के सभी 24 जिलों में 5:30 घंटे ठप रहेगी इंटरनेट सेवा, आदेश जारी

Internet Down|JSSC CGL Exam|Jharkhand News: झारखंड स्टेट सर्विस कमीशन की ओर से आयोजित होने वाली जेएसएससी सीजीएल परीक्षा से ठीक पहले झारखंड सरकार ने एक आदेश जारी किया है. झारखंड के सभी 24 जिलों में 2 दिन इंटरनेट सेवा बाधित रहेगी. जी हां. सही पढ़ा आपने. JSSC CGL परीक्षा के दौरान समूचे झारखंड में इंटरनेट सेवा बाधित रहेगी.

6.40 लाख अभ्यर्थी देंगे जेएसएससी सीजीएल परीक्षा

झारखंड के सभी 24 जिलों में झारखंड स्टाफ सेलेक्शन कमीशन की ओर से 21 और 22 सितंबर को झारखंड जेनरल ग्रेजुएट लेवल कंबाइंड कंपटीटिव एग्जामिनेशन 2023 का आयोजन किया जा रहा है. इसमें 6,40,000 से अधिक अभ्यर्थियों के शामिल होने की उम्मीद है. इसके लिए 823 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं.

गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने जारी किया आदेश

झारखंड सरकार के गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने 20 सितंबर की रात को जो आदेश जारी किया है, उसमें कहा है कि फ्री, फेयर और ट्रांसपेरेंट ढंग से परीक्षा संपन्न कराने के उद्देश्य से सरकार ने जेएसएससी सीजीएल परीक्षा के दौरान इंटरनेट सेवा को बाधित करने का फैसला किया है, ताकि मेधावी विद्यार्थियों को कुछ जालसाज लोगों की जालसाजी का शिकार न होना पड़े.

फेसबुक, एक्स, व्हाट्सऐप सब रहेगा ठप

इस आदेश में यह भी कहा गया है कि ऐसा देखा गया है कि कुछ अवांछित तत्व फेसबुक, व्हाट्सऐप, एक्स (ट्विटर), टेलीग्राम और यूट्यूब जैसे मोबाइल ऐप्लीकेशंस के जरिए गलत कार्यों को अंजाम देते हैं. ये सारी चीजें इंटरनेट या वाई-फाई से चलतीं हैं. इसलिए सरकार ने परीक्षा की अवधि के दौरान सुबह 8 बजे से अपराह्न 1:30 बजे तक इंटरनेट सेवा को बाधित रखने का आदेश जारी किया है.

Also Read

JSSC CGL परीक्षा देने वालों के लिए खुशखबरी! रांची से चलेंगी 4 जोड़ी परीक्षा स्पेशल ट्रेनें

झारखंड के जमशेदपुर में हिंसा के बाद इंटरनेट सेवा ठप, धारा 144 लागू, बीजेपी नेता गिरफ्तार

झारखंड के ग्राम पंचायतों में इंटरनेट सेवा ठप, ऑप्टिकल फाइबर केबल बिछाने का दावा सिर्फ कागज पर

Jharkhand Trending Video

Previous article परिवार नियोजन के लिए लोगों को किया जा रहा प्रेरित
Next article सुंदरपहाड़ी के काल्हाजोर में पहाड़िया की हत्या, चाचा को कुल्हाड़ी से प्रहार कर उतारा मौत के घात
Avatar Of Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel