[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड गोड्डा सुंदरपहाड़ी के काल्हाजोर में पहाड़िया की हत्या, चाचा को कुल्हाड़ी से प्रहार कर उतारा मौत के घात

सुंदरपहाड़ी के काल्हाजोर में पहाड़िया की हत्या, चाचा को कुल्हाड़ी से प्रहार कर उतारा मौत के घात

0
सुंदरपहाड़ी के काल्हाजोर में पहाड़िया की हत्या, चाचा को कुल्हाड़ी से प्रहार कर उतारा मौत के घात

सुंदरपहाड़ी के काल्हाजोर में एक पहाड़िया की धारदार हथियार से काट कर हत्या कर दी गयी है. मृतक 46 वर्षीय धर्मा पहाड़िया है. घटना गुरुवार शाम की है. इस मामले में कुल्हाड़ी से प्रहार कर भतीजे ने सगे चाचा पर कुल्हाड़ी से हमला करके मौत के घात उतार दिया. कुल्हाड़ी से सिर व पीठ पर प्रहार किया गया है. शव को दूसरे दिन सुंदरपहाड़ी से पोसटमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक धर्मा पहाड़िया का अपने ही भाई सूर्या पहाड़िया से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था. इसको लेकर विवाद अधिक बढ़ गया. मृतक धर्मा पहाड़िया ने गुस्से में आकर अपने भाई सूर्या पहाड़िया पर हाथ छोड़ दिया. इस घटना क्रम को देख रहे मृतक के भतीजे सुनील पहाड़िया को रहा नहीं गया. पिता से हो रहे बकझक के बाद वह घटनास्थल पर पहुंच गया और गुस्से में आकर कुल्हाड़ी से चाचा के सिर पर प्रहार कर दिया. इसमें घटनास्थल पर ही चाचा की मौत हो गयी. घटनाकांड के बाद सुंदरपहाड़ी थाना के पुलिस को इसकी सूचना दी गयी. पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम किये जाने के बाद स्थानीय लोगो से इसकी जानकारी ली. तब जाकर हत्यारोपियों के परिजनों को थाना लाया गया. पुलिस ने मामले में हत्या का मामला दर्ज किया है. पुलिस ने बताया कि मृतक अकेला था. साथ में कोई नहीं था. गांव के लोग अस्पताल पहुंचे थे. !हत्यारोपी को गिरफ्तार किया गया है. आपस में बकझक हुई थी. विवाद के बाद मामला गरमा गया, जिसमें भतीजे ने कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी. -आशीष कुमार यादव, थाना प्रभारी, सुंदरपहाड़ी

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel