खलारी. असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक होलिका दहन मंगलवार को तड़के पूरे खलारी कोयलांचल में श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ. भद्रा नक्षत्र के कड़े पहरे के कारण इस वर्ष होलिका दहन के समय में बड़ा बदलाव देखा गया. सोमवार की पूरी रात भद्रा का प्रभाव रहने के कारण, शास्त्र सम्मत निर्णय लेते हुए आज तीन मार्च की सुबह 4:56 बजे के बाद होलिका प्रज्वलित की गयी.