[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार जमुई अति संवेदनशील स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बलों की तैनाती सुनिश्चित करें : आयुक्त

अति संवेदनशील स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बलों की तैनाती सुनिश्चित करें : आयुक्त

0
अति संवेदनशील स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बलों की तैनाती सुनिश्चित करें : आयुक्त

जमुई. होली पर्व 2026 को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर मुंगेर प्रमंडल आयुक्त प्रेम सिंह मीणा ने सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक की. बैठक में जिला पदाधिकारी, पुलिस अधीक्षक को विधि-व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए. जानकारी देते हुए डीपीआरओ डॉ मेनका कुमारी ने बताया कि आयुक्त ने निर्देश दिया कि जिलों में चिन्हित संवेदनशील एवं अति-संवेदनशील स्थलों का पुनः सूक्ष्म निरीक्षण कर वहां पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाये. साथ ही, संभावित विवादित क्षेत्रों की पहचान कर प्रशासनिक सतर्कता बढ़ाने पर जोर दिया, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को समय रहते रोका जा सके. उन्होंने असामाजिक तत्वों के विरुद्ध बॉन्ड डाउन की कार्रवाई तेज करने तथा गुंडा रजिस्टर के आधार पर उनकी गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखने का निर्देश दिया. विशेष रूप से उन इलाकों पर नजर रखने को कहा गया जहां पूर्व वर्षों में होली के दौरान विवाद की घटनाएं सामने गयी थीं. बैठक में अनुशासन और जवाबदेही पर जोर देते हुए आयुक्त ने कहा कि ड्यूटी पर तैनात मजिस्ट्रेटों की नियमित मॉनिटरिंग की जायेगी. लापरवाही या अनुपस्थिति पाये जाने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध विधि-सम्मत कार्रवाई सुनिश्चित की जायेगी. साथ ही, आसूचना तंत्र को सक्रिय रखने और आमजन में सुरक्षा का भरोसा कायम करने के लिए सघन फ्लैग मार्च निकालने का निर्देश दिया गया. कानून-व्यवस्था के साथ आपातकालीन सेवाओं को भी अलर्ट मोड में रखने के निर्देश दिए गए. सोशल मीडिया की 24 घंटे निगरानी, स्वास्थ्य विभाग तथा अग्निशमन दल को तत्पर रखने पर विशेष बल दिया गया है. बैठक के उपरांत डीएम श्री नवीन ने जिले में तैयारियों की पुनः समीक्षा की. इसी क्रम में उन्होंने खैरा प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी के द्वारा एक मार्च को बिना अनुमति जिला मुख्यालय छोड़ने को गंभीरता से लेते हुए दोनों अधिकारियों से तत्काल स्पष्टीकरण तलब किया है. प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि पर्व की संवेदनशीलता को देखते हुए बिना अनुमति मुख्यालय छोड़ने पर कठोर विभागीय कार्रवाई की जाएगी. समीक्षा बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी सौरव कुमार, डीसीएलआर सह विशेष कार्य पदाधिकारी सुजीत कुमार सहित अन्य वरीय पदाधिकारी मौजूद रहे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel