[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड रांची होली में रांची से चलेंगी तीन स्पेशल ट्रेन, यात्रियों की बढ़ी आवाजाही

होली में रांची से चलेंगी तीन स्पेशल ट्रेन, यात्रियों की बढ़ी आवाजाही

0
होली में रांची से चलेंगी तीन स्पेशल ट्रेन, यात्रियों की बढ़ी आवाजाही
होली पर रांची से तीन स्पेशल ट्रेनें चलेंगी.

Holi Special Train: होली पर्व के दौरान यात्रियों की बढ़ती आवाजाही को देखते हुए भारतीय रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है. रेलवे ने पीक सीजन में यात्रियों की सुविधा के लिए रांची से तीन स्पेशल ट्रेनों के संचालन की योजना बनाई है. रांची रेल मंडल के अधिकारियों के अनुसार, अगर यात्रियों की संख्या में और इजाफा होता है, तो स्पेशल ट्रेनों की संख्या आगे भी बढ़ाई जा सकती है.

किन रूटों पर चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

रांची रेल मंडल से होली के मद्देनजर रांची-गोरखपुर-रांची, रांची-अजमेर-रांची और रांची-जयनगर-रांची स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा. वहीं, टाटानगर रेल मंडल से टाटानगर-किशनगंज-टाटानगर और टाटानगर-बक्सर-टाटानगर स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की गई है. इन ट्रेनों से झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश और राजस्थान जाने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है.

पीक सीजन में बढ़ सकती है स्पेशल ट्रेनों की संख्या

रेलवे अधिकारियों का कहना है कि होली के दौरान बड़ी संख्या में प्रवासी मजदूर और छात्र अपने घर लौटते हैं. इसी कारण ट्रेनों में भीड़ लगातार बढ़ती है. रेलवे हालात पर नजर बनाए हुए है और जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनों के संचालन पर भी विचार किया जाएगा.

रांची रेल मंडल में चला विशेष टिकट चेकिंग अभियान

यात्रियों की सुविधा और नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए रांची रेल मंडल की ओर से गुरुवार को विशेष टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया. इस दौरान बानो रेलवे स्टेशन पर विशेष मजिस्ट्रेट टिकट जांच सह जागरूकता अभियान आयोजित किया गया. अभियान रेलवे मजिस्ट्रेट विजय कुमार यादव के पर्यवेक्षण में चलाया गया. जांच दल में तीन मुख्य वाणिज्य निरीक्षक, 14 टिकट जांच कर्मचारी, 13 रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के जवान और छह सरकारी रेलवे पुलिस (जीआरपी) के कर्मी शामिल थे.

कई ट्रेनों में हुई सघन जांच

अभियान के दौरान गोरखपुर-संबलपुर, जम्मूतवी-संबलपुर, जयनगर-राउरकेला, हटिया-झारसुगुड़ा मेमू और पुरी-हटिया तपस्विनी एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों में यात्रियों की सघन टिकट जांच की गई. जांच के दौरान बिना टिकट या अनधिकृत यात्रा कर रहे 151 यात्रियों को पकड़ा गया. वहीं, बिना बुक किए सामान ले जा रहे यात्रियों सहित कुल 250 मामलों में कार्रवाई की गई. रेलवे ने इन मामलों में जुर्माना वसूल किया.

इसे भी पढ़ें: पांच साल से गायब है बोकारो की सेजल, सात महीने से पुष्पा

नियमों का पालन करें यात्री

रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे वैध टिकट के साथ ही यात्रा करें और नियमों का पालन करें. रेलवे का कहना है कि होली जैसे त्योहारों के दौरान यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा उनकी प्राथमिकता है. स्पेशल ट्रेनों और सघन जांच अभियानों के जरिए भीड़ प्रबंधन और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने की दिशा में लगातार कदम उठाए जा रहे हैं.

इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर के आदित्यपुर स्टेशन से खुलेंगी आठ एक्सप्रेस ट्रेनें, आज से शुरुआत

Previous article लाडकी बहिन योजना : इन महिलाओं को मिलेंगे हर महीने 2100 रुपये, हो गया ऐलान
Next article ‘व्हील ऑफ फॉर्च्यून इंडिया’ का नया प्रोमो हुआ वायरल, करिश्मा कपूर ने गंवाए लाखों रुपए
Avatar Of Kumarvishwat Sen
कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel