[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment ‘व्हील ऑफ फॉर्च्यून इंडिया’ का नया प्रोमो हुआ वायरल, करिश्मा कपूर ने गंवाए लाखों रुपए

‘व्हील ऑफ फॉर्च्यून इंडिया’ का नया प्रोमो हुआ वायरल, करिश्मा कपूर ने गंवाए लाखों रुपए

0
‘व्हील ऑफ फॉर्च्यून इंडिया’ का नया प्रोमो हुआ वायरल, करिश्मा कपूर ने गंवाए लाखों रुपए

Wheel Of Fortune India: शो ‘व्हील ऑफ फॉर्च्यून इंडिया’ के लेटेस्ट एपिसोड का प्रोमो सामने आ चुका है. इसमें करिश्मा कपूर, मौनी रॉय और अनु मलिक बतौर गेस्ट नजर आएंगे. प्रोमो में दिखा कि अक्षय ने करिश्मा के सीक्रेट्स खोले हैं. अनु मलिक ने भी इस पर सहमति जताते हुए कहा की अक्षय कभी झूठ नहीं बोलते हैं. अक्षय ने करिश्मा की अमीरी के बारे में कॉमिक तरीके से बताया. उन्होंने कहा की बांद्रा में हर बिल्डिंग के अंदर इनके एक-एक फ्लैट है. साथ ही वह कहते हैं की ये तो उनकी ईमानदारी है कि वह किसी भी बिल्डिंग में एक से ज्यादा फ्लैट नहीं लेती हैं. करिश्मा कहीं भी अपना पूरा नाम नहीं लिखती हैं, हर फ्लैट के बाहर ‘के-कपूर’ का नेम प्लेट यूज करती हैं. हालांकि करिशमा इस पर झिझकते और इनकार करते नजर आईं.

कैसे हार गई करिशमा अपने सारे पैसे ?

अक्षय ने करिश्मा को राउंड शुरू होने से पहले गेम का एक इंपॉर्टेंट नियम बताया. उन्होंने बताया कि अगर यह व्हील सांप पर रुका तो वह अपने जीते हुए सारे पैसे हार जाएंगी. इसके बाद जैसे ही करिशमा ने अपनी राउंड खेली उनका व्हील सांप पर जा कर रुका. अब नियम के अनुसार वे अपने सारे जीते हुए पैसे हार गईं. उन्होंने कुल 2,25,000 कमाए थे और पूरे ही पैसे वह इस राउंड के दौरान हार गईं. यह देख कर टीवी की नागिन के तौर पर मशहूर मौनी रॉय भी हैरान रह गई. मौनी की हैरानी पर अक्षय ने मजाकिया तरीके से कहा की आप ही के बिरादरी में से किसी ने काटा है.  

यह शो अक्षय के लिए है खास

अक्षय, जिन्होंने पहले स्टंट-आधारित शो “फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी” (2008–2011) को होस्ट किया था, “मास्टरशेफ इंडिया” (2010) और “द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज” (2017) को जज किया था, ने हाल ही में पीटीआई से कहा कि टीवी परिवारों को एक साथ जोड़ सकता है और उन्हें उम्मीद है कि उनका नया शो इस जुड़ाव को और मजबूत करेगा.

कब और कहां देखें ‘व्हील ऑफ फॉर्च्यून इंडिया’?

अक्षय कुमार की ओर से होस्ट किए जा रहे इस रियलिटी गेम शो को आप सोनी लिव ऐप पर देख सकते हैं. शो सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजे सोनी टीवी पर आता है.

रिपोर्ट- आकांक्षा कुमारी

यह भी पढ़ें: चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को कोर्ट से नहीं मिली राहत, तिहाड़ जेल में किया सरेंडर

Previous article होली में रांची से चलेंगी तीन स्पेशल ट्रेन, यात्रियों की बढ़ी आवाजाही
Next article इन घरों में कभी नहीं टिकतीं माता लक्ष्मी, चाणक्य नीति के अनुसार आज ही सुधार लें अपनी ये गलतियां
Avatar Of Pushpanjali
मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हुई हूं। मैं लाइफस्टाइल और हेल्थ बीट कवर करती हूं, जहां फिटनेस, डाइट, वेट लॉस, स्किनकेयर, मेंटल वेलनेस और रोजमर्रा की हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखती हूं। मुझे ऐसी स्टोरीज पर काम करना पसंद है जो लोगों की डेली लाइफ से जुड़ी हों और उन्हें कुछ नया सीखने या अपनी लाइफस्टाइल को बेहतर बनाने में मदद करें। नए हेल्थ ट्रेंड्स, फिटनेस टिप्स, ब्यूटी हैक्स और वेलनेस से जुड़ी जरूरी जानकारियों को आसान तरीके से पाठकों तक पहुंचाना मेरी खास रुचि है। मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी जानकारी को बिना मुश्किल शब्दों के, आसान और रिलेटेबल अंदाज में पेश करूं। मेरा मकसद सिर्फ खबर बताना नहीं, बल्कि ऐसी जानकारी शेयर करना है जो पाठकों के लिए सच में काम की हो और उनकी रोजमर्रा की जिंदगी को थोड़ा बेहतर बना सके।
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel