एचइसी कर्मियों को 7 जुलाई तक मिलेगा वेतन, पीएफ लेजर भी जल्द

HEC Employee Salary : एचइसी कर्मियों को 7 जुलाई तक वेतन भुगतान का भरोसा दिया गया है. पीएफ लेजर भी जल्द उपलब्ध कराने की बात कही गई. संयुक्त आमसभा में स्थायीकरण, समान वेतन, प्रमोशन, वेज कोड लागू करने और लंबित मांगों के समाधान पर जोर दिया गया.

By Priya Gupta | July 3, 2026 11:13 AM

HEC Employee Salary : हटिया मजदूर यूनियन और हटिया मजदूर लोक मंच की संयुक्त आमसभा गुरुवार को एचइसी मुख्यालय के समक्ष हुई. अध्यक्षता राम कुमार नायक ने की. वहीं, हरेंद्र प्रसाद यादव ने मजदूरों मांगपत्र पढ़कर सुनाया. जान मोहम्मद ने कहा कि सभी कर्मी मान्यता प्राप्त यूनियन के साथ एकजुट होंगे, तो मांगों की पूर्ति जल्द होगी. मान्यता प्राप्त यूनियन कर्मियों के काटे गए अधिकारों के लिए संघर्ष करेगी और प्रबंधन के साथ वार्ता भी करेगी. 

7 जुलाई तक वेतन भुगतान का भरोसा 

सीटू के अध्यक्ष भवन सिंह ने कहा कि 7 जुलाई तक वेतन का भुगतान हर हाल में होगा. पीएफ लेजर भी जल्द मुहैया कराया जाएगा. उन्होंने कहा कि कर्मियों की समस्या बहुत है, निदान उत्पादन बढ़ाना है और एकता से ही सब कुछ होगा. उन्होंने कहा कि स्थायी और सप्लाई कर्मियों की मांगों से प्रबंधन को अवगत कराया गया है. इनमें 10 वर्षों से अधिक सेवा दे चुके कामगारों को स्थायीकरण करने, समान काम का समान वेतन देने, 2026 अप्रैल से केंद्रीय न्यूनतम मजदूरी का भुगतान वेज कोड के अनुसार देने, पूर्व की भांति 26 दिन काम और 30 दिन की मजदूरी का भुगतान करने की पद्धति को पूर्ण रूप से लागू करने व पीएफ लेजर और वेतन पर्ची अद्यतन कर देने की मांग शामिल है.

रांची से जुड़ी खबरें यहां पढ़ें

स्थायी कर्मियों के प्रमोशन पर जोर

वहीं, स्थायी कर्मियों को लंबित प्रमोशन सहित वर्ष 2018 में नवनियुक्त तकनीक कर्मियों का प्रमोशन देने, वीपीएफ मद में काटी गई रकम की वापसी का वादा पूरा करने, बेचे गए अर्जित अवकाश का या तो नकदी भुगतान किया जाए या पुनः छुट्टी को सेवा पुस्तिका में वापस जमा करने की मांग की गई.

यह भी पढ़ें: झारखंड कैबिनेट का फैसला: 12 से कम पंचायत वाले प्रखंडों में अब बीडीओ-सीओ में से कोई एक ही

यह भी पढ़ें: हजारीबाग प्रतिभा सम्मान: 936 टॉपरों को प्रभात खबर ने किया सम्मानित, बोले- आज के समय में ‘स्मार्ट’ बनना जरूरी

यह भी पढ़ें: RIMS News: रिम्स में MBBS, PG और सुपर स्पेशियलिटी सीटों में होगी बढ़ोतरी, केंद्र से मांगी जाएगी मदद