[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड रांची BJP की आलोचना करते बाबूलाल मरांडी के पुराने Video को झारखंड चुनाव में किया गया Viral

BJP की आलोचना करते बाबूलाल मरांडी के पुराने Video को झारखंड चुनाव में किया गया Viral

0
BJP की आलोचना करते बाबूलाल मरांडी के पुराने Video को झारखंड चुनाव में किया गया Viral

Fact Check by क्विंट हिंदी, Published by प्रभात खबर (prabhatkhabar.com)

Fact Check|Jharkhand News|झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी (Babulal Marandi) का एक वीडियो झारखंड विधानसभा चुनाव में सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ. इसमें वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना कर रहे हैं.

वीडियो किस बारे में है?

59 सेकेंड के इस वीडियो में बाबूलाल मरांडी यह आरोप लगाते हुए नजर आ रहे हैं कि पीएम मोदी ने 2014 में किए गए अपने वादों को पूरा नहीं किया और कहा कि उनकी पार्टी लोगों को धार्मिक आधार पर लड़ा रही है. वीडियो में मरांडी ने आगे कहा कि अगर पीएम मोदी प्रधानमंत्री बने रहे, तो वे भारत को पाकिस्तान बना देंगे.

Fact Check Babulal Marandi
Bjp की आलोचना करते बाबूलाल मरांडी के पुराने video को झारखंड चुनाव में किया गया viral 3

इस पोस्ट का आर्काइव यहां देखें. (सोर्स – X/स्क्रीनशॉट)

इस पोस्ट को X (पूर्व में ट्विटर) पर 49 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है. आप इसी तरह के आर्काइव यहां, यहां और यहां देख सकते हैं.

सच क्या है?

यह दावा सही नहीं है, वायरल वीडियो हालिया नहीं पुरानी है. यह वायरल क्लिप दिसंबर 2018 से इंटरनेट पर मौजूद है और बाबूलाल मरांडी के भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में शामिल होने से पहले का है.

हमने सच का पता कैसे लगाया?

हमने फेसबुक पर हिंदी में इस वीडियो से मिले जुले कीवर्ड सर्च किए जिससे हमें इस वायरल क्लिप का एक लंबा वर्जन ‘हम झारखंड के लोग’ नाम के फेसबुक पेज पर मिला.

इसे 14 अप्रैल 2020 को इस कैप्शन के साथ पोस्ट किया गया था, ‘देश के #प्रधानमंत्री अगर मोदी जी रहें तो अगले 5 साल में भारत पाकिस्तान बन जायेगा, रोज यहां दंगा फसाद ही होते रहेगा – #Babulal_Marandi.’

हमें 14 दिसंबर 2018 को अपलोड की गई यही वीडियो मिली, जिसे ‘अशोक गोप’ नाम के एक फेसबुक प्रोफाइल पर अपलोड किया गया था.

इसके कैप्शन में कहा गया था, ‘बीजेपी को वोट देने वाले समाज के घटिया लोग ….बाबूलाल मरांडी.’

यहां से साफ हुआ कि वायरल वीडियो भ्रामक संदर्भ के साथ शेयर किया गया है और यह बाबूलाल मरांडी के बीजेपी के साथ विलय से पहले का है. बाबूलाल मरांडी ने अपनी पार्टी का बीजेपी के साथ 2020 में विलय किया था.

निष्कर्ष

पीएम मोदी की आलोचना करते हुए बाबूलाल मरांडी का पुराना वीडियो हालिया बताकर झारखंड चुनावों के बीच शेयर किया जा रहा है.

(डिस्क्लेमर : इस खबर का फैक्ट चेक क्विंट हिंदी ने किया है. प्रभात खबर (prabhatkhabar.com) ने शक्ति कलेक्टिव के साथ भागीदारी के तहत इस फैक्ट चेक को मामूली संशोधन के साथ पुनर्प्रकाशित किया है.)

Also Read

Fact Check: झारखंड के पूर्व सीएम चंपाई सोरेन झामुमो में वापसी करने वाले हैं? Viral Video का क्या है सच

Fact Check: दिल्ली में ईवीएम हटाने की मांग पर हुए प्रदर्शन के पुराने Video को महाराष्ट्र का बताकर फैला रहे भ्रम

https://www.youtube.com/watch?v=Fd0GCaOem2k
Previous article East Singhbhum : घाटशिला में बन रही अंग्रेजी फिल्म, अमेरिका व बंगाल से कलाकार पहुंचे
Next article Beauty Tips: सर्दियों में क्यों आपकी स्किन के लिए अमृत के समान है घी? जानें चौंका देने वाले फायदे
Avatar Of Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel