[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Beauty Tips: सर्दियों में क्यों आपकी स्किन के लिए अमृत के समान है घी? जानें चौंका देने वाले फायदे

Beauty Tips: सर्दियों में क्यों आपकी स्किन के लिए अमृत के समान है घी? जानें चौंका देने वाले फायदे

0
Beauty Tips: सर्दियों में क्यों आपकी स्किन के लिए अमृत के समान है घी? जानें चौंका देने वाले फायदे
benefits of ghee for skin

Beauty Tips: हम सभी की चाहत होती है कि हमारी त्वचा हमेशा ही ग्लोइंग और खूबसूरत बनी हुई रहे. जब हमारी त्वचा खूबसूरत होती है तो ऐसे में हम में एक अलग किस्म का आत्मविश्वास देखने को मिलता है. अक्सर अपनी त्वचा को खूबसूरत बनाए रखने के लिए हम मार्केट में मौजूद प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं बिना यह जाने कि अगर लम्बे समय तक इनका इस्तेमाल किया जाता रहे तो इसके काफी नकारात्मक प्रभाव हमारी त्वचा पर पड़ सकते हैं. आज की यह आर्टिकल उन लोगों के लिए काफी काम की होने वाली है जो अपनी त्वचा को बिना किसी केमिकल बेस्ड प्रोडक्ट का इस्तेमाल कर खूबसूरत बनाना चाहते हैं. आज हम आपको बताने वाले हैं कि आप किस तरह किचन में मौजूद घी का इस्तेमाल अपने चेहरे पर कर उसे और भी ज्यादा खूबसूरत बना सकते हैं. तो चलिए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से.

स्किन को देता है हाइड्रेशन

अगर आप सर्दियों के इन दिनों में अपनी त्वचा को हाइड्रेटेड रखना चाहते हैं तो आपको अपने चेहरे पर घी का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए. बता दें घी में आपकी त्वचा को मॉइस्चराइज करने के गुण होते हैं जिस वजह से जब आप इसका इस्तेमाल करते हैं तो आपकी त्वचा कोमल और मॉइस्चराइज्ड लगने लगती है. अपनी त्वचा को खूबसूरत बनाए रखने के लिए आपको अपने चेहरे पर इसका इस्तेमाल हफ्ते में एक बार जरूर करना चाहिए.

Also Read: Beauty Tips: रात के समय स्किनकेयर रूटीन में शामिल करें ये आदतें, पहले दिन से ग्लोइंग बनेगी त्वचा

Also Read: Beauty Tips: चेहरे पर करते हैं सीरम का इस्तेमाल? भूलकर भी न करें ये गलतियां

एजिंग के प्रोसेस को करता है धीमा

जब आप अपने चेहरे पर घी का इस्तेमाल करते हैं तो ऐसे में एजिंग के लक्षण धीमे हो जाते हैं. घी के नियमित इस्तेमाल से आपकी त्वचा जवान और ग्लोइंग बन जाती है. खूबसरत त्वचा पाने के लिए घी का इस्तेमाल आपको नियमित तौर पर करते रहना चाहिए.

स्किन को पहुंचाता है आराम

अगर आप इरिटेटेड स्किन की समस्या से जूझ रहे हैं या फिर आपको स्किन इन्फ्लेमेशन की समस्या है तो ऐसे में आपको घी का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए. घी के इस्तेमाल से आपकी रूखी त्वचा और अनइवेन स्किन टोन की समस्या ठीक हो सकती है.

Also Read: Beauty Tips: चेहरे पर नहीं दिखेंगी अब झुर्रियां, इस तरह अमरूद के पत्तों से बनाएं फेस पैक

सॉफ्ट होंठ

सर्दियों में जब आप अपने होंठों पर घी का इस्तेमाल करते हैं तो इसके कई फायदे होते हैं. घी के इस्तेमाल से आपके होंठ फटने से बचे हुए रहते है और इसके साथ ही कोमल भी रहते हैं. घी के इस्तेमाल से आपके होंठ हाइड्रेटेड रहने के साथ ही पिगमेंटेशन भी बेहतर हो जाती है.

डार्क सर्कल्स से छुटकारा

अगर आपको डार्क सर्कल्स की समस्या है तो ऐसे में भी घी का इस्तेमाल करना आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकता है. अपनी आंखों के नीचे घी की एक मोटी परत लगा लें और फिर हल्के हाथों से मसाज करना शुरू कर दें.

Also Read: अब सर्दियों में भी चेहरे पर नहीं आएंगे एक्ने और पिंपल्स, इस तरह रखें खुद को खूबसूरत

Previous article BJP की आलोचना करते बाबूलाल मरांडी के पुराने Video को झारखंड चुनाव में किया गया Viral
Next article CM Nitish गोपालगंज को देंगे बड़ी सौगात, दुग्ध उत्पादन संयंत्र की रखेंगे आधारशिला
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel