[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड रांची नशा के विरुद्ध जागरूकता रैली

नशा के विरुद्ध जागरूकता रैली

0
नशा के विरुद्ध जागरूकता रैली

मांडर.

दीनदयाल उपाध्याय कौशल केंद्र मांडर की ओर से शनिवार को नशा के विरुद्ध अभियान को लेकर जागरूकता रैली निकाली गयी. नशा के विरुद्ध नारे लिखी तख्तियों के साथ निकाली गयी जागरूकता रैली कौशल केंद्र से शुरू होकर मांडर थाना चौक, बुढ़मू मोड़ होते हुए लौटी. इस दौरान रैली में शामिल छात्राओं ने नशा एक जाल है जीवन का काल है, नशा छोड़ो जीवन से नाता जोड़ो आदि के नारे लगाये. जागरूकता रैली का उद्देश्य युवाओं व विद्यार्थियों को नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करना था. कार्यक्रम के अंत में सभी छात्रों ने नशा न करने तथा दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने की शपथ ली. मौके पर केंद्र के निदेशक अरविंद सिंह, प्रोजेक्ट हेड गुलाम मुस्तफा, अरविंद कुमार गायकवाड़ सहित कौशल केंद्र के अन्य ट्रेनर व कर्मी मौजूद थे.

मांडर 2, जागरूकता रैली में शामिल बच्चे व अन्य लोग.B

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel