[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड लोहरदगा सांसद सुखदेव भगत ने गुमला जिला के चार प्रखंडों में किया सांसद प्रतिनिधि का मनोनयन

सांसद सुखदेव भगत ने गुमला जिला के चार प्रखंडों में किया सांसद प्रतिनिधि का मनोनयन

0
सांसद सुखदेव भगत ने गुमला जिला के चार प्रखंडों में किया सांसद प्रतिनिधि का मनोनयन

लोहरदगा. लोकसभा सांसद सुखदेव भगत ने गुमला जिला के चार प्रखंडों बसिया, चैनपुर, बिशनपुर औऱ जारी में अपने सांसद प्रतिनिधि मनोनीत किये हैं. इसके तहत बसिया से सुशील कुमार होता, चैनपुर से अल्बर्ट तिग्गा, विशुनपुर से महात्मा उरांव तथा जारी प्रखंड से जाकिर अंसारी को प्रखंड सांसद प्रतिनिधि बनाया गया है, जो तत्काल प्रभाव से लागू है. शनिवार को सांसद सुखदेव भगत ने अपने आवास पर चारों प्रतिनिधियों को नियुक्ति पत्र सौंपा. ये प्रतिनिधि प्रखंड स्तरीय तथा सरकार द्वारा आयोजित बैठकों और सम्मेलनों में सांसद का प्रतिनिधित्व करेंगे. साथ ही, विकास कार्यों के समुचित क्रियान्वयन और मूल्यांकन में प्रशासन के साथ मिलकर काम करेंगे तथा सांसद कोष व अन्य योजनाओं की निगरानी भी करेंगे. सांसद ने कहा कि लोकसभा क्षेत्र बहुत बड़ा होने के कारण वे खुद हर दिन हर गांव तक नहीं पहुंच सकते, इसलिए प्रतिनिधियों का मनोनयन किया गया है ताकि जनता के काम समय पर हों. उन्होंने सभी प्रतिनिधियों को निर्देश दिया कि वे सरकारी कार्यालयों में जन समस्याओं के निपटारे में आम जनता की मदद करें और आपदा या दुर्घटना की स्थिति में तत्काल सहायता पहुंचायें. प्रतिनिधियों के मनोनयन से संगठन को भी बूथ स्तर तक मजबूती मिलेगी. इन प्रतिनिधियों के मनोनयन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की है़

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel