[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड रांची Cyclone Dana: चक्रवाती तूफान का दिखने लगा असर, झारखंड में अलर्ट, जानें अगले 12 घंटों का मौसम

Cyclone Dana: चक्रवाती तूफान का दिखने लगा असर, झारखंड में अलर्ट, जानें अगले 12 घंटों का मौसम

0
Cyclone Dana: चक्रवाती तूफान का दिखने लगा असर, झारखंड में अलर्ट, जानें अगले 12 घंटों का मौसम
Cyclone Dana

Cyclone Dana: बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवाती तूफान दाना का असर झारखंड में भी दिखाई देने लगा है. पूरे राज्य में सुबह से ही बादल छाए हुए हैं. हल्की बारिश हो रही है. कहीं कहीं भारी बारिश की भी संभावना है. मौसम विभाग ने कहा है कि गुरुवार (24 अक्टूबर) से राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है. मौसम विभाग का अनुमान है कि पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां और पूर्वी सिंहभूम जिले में भारी बारिश हो सकती है. आईएमडी ने शुक्रवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. रांची मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी अभिषेक आनंद ने कहा कि प्रदेश में भारी बारिश के अलावा कई इलाकों में गरज के साथ बारिश हो सकती है. उन्होंने कहा कि 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं.

ओडिशा में होगी तूफान की दस्तक

भारत मौसम विज्ञान विभाग का अनुमान है कि चक्रवाती तूफान दाना कल यानी शुक्रवार की सुबह ओडिशा के भीतरकनिका राष्ट्रीय उद्यान और धामरा बंदरगाह के बीच 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार दस्तक देगा. वहीं तूफान की भयावहता को देखते हुए राष्ट्रीय आपदा मोचन बल की छह टीमों को जमशेदपुर और चाईबासा में तैनात किया गया है. जबकि किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए रांची में दो टीम को तैयार रखा गया है.

इन इलाकों में हो सकती है जोरदार बारिश

मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि चक्रवाती तूफान दाना के प्रभाव से रांची, खूंटी, लोहरदगा, गुमला और रामगढ़ सहित मध्य झारखंड के कई हिस्सों में कल यानी शुक्रवार को भारी बारिश हो सकती है. मौसम विभाग का अनुमान है कि चक्रवाती प्रणाली के प्रभाव के चलते गुरुवार को झारखंड के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. वहीं कोल्हान इलाके में भारी बारिश की संभावना है. तूफान का असर राजधानी रांची में भी दिखाई दे रहा है. आसमान में बादलों का डेरा है. कई हल्की बारिश हो रही है.

ओडिशा के करीब पहुंचा चक्रवाती तूफान दाना

चक्रवाती तूफान दाना के असर के कारण ओडिशा के तटीय इलाकों में गुरुवार को भारी बारिश हुई. तूफानी हवाएं चलीं. समुद्र में भी ऊंची-ऊंची लहरें उठी. आईएमडी ने कहा है कि ओडिशा के भीतरकनिका राष्ट्रीय उद्यान और धामरा बंदरगाह पर शुक्रवार की सुबह चक्रवाती तूफान दाना की दस्तक होगी. इस दौरान 120 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चल सकती है. बता दें, बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना चक्रवाती तूफान दाना पिछले छह घंटे के दौरान 12 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर-उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ा है.

अगले 24 घंटों में कहां होगी बारिश

मौसम विभाग का अनुमान है कि तूफान दाना के कारण 25 अक्टूबर को झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला जिलों में अधिकांश जगहों पर मूसलाधार बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने चेतावनी भी जारी की है. पूरे इलाके को लेकर मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. IMD ने कहा है कि आकाशीय बिजली भी गिरने की संभावना है. तूफान के कारण केज हवा भी चल सकती है. हालात से निपटने के लिए एनडीआरएफ की कई टीमों को तैनात किया गया है. भाषा इनपुट के साथ

Also Read: Cyclone Dana Alert: तूफान दाना झारखंड में भी मचाएगा तबाही, 24 से 27 अक्टूबर तक मूसलाधार बारिश, हाई अलर्ट जारी

Previous article चिल्ड्रेन स्कूल्स वेल्फेयर सोसाइटी कोसी रेंज की प्रतिभा खोज परीक्षा 27 को
Next article अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार
Avatar Of Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel