[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सहरसा अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार

अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार

0
अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार

एक कट्टा, एक पिस्टल, एक कारतूस व दो पिस्टल का खोखा बरामद सहरसा / कहरा. सोनवर्षा कचहरी पुलिस ने मंगलवार की देर रात अवैध हथियार के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तारी को लेकर सदर थाना में आयोजित प्रेसवार्ता को संबोधित करते साइबर डीएसपी अजीत कुमार ने बताया कि सोनवर्षा कचहरी ओपी प्रभारी सशस्त्र बल के साथ रात्रि गश्ती एवं वाहन जांच कर रही थी. उसी क्रम में भरौली मोड़ के समीप एक युवक बाइक से आ रहा था. जो पुलिस चेकिंग को देख कर भागने का प्रयास करने लगा. जिसे सशस्त्र बल के सहयोग से पकड़ लिया गया. संदेह के आधार पर जब पकड़े गचे युवक महिषी थाना क्षेत्र के सरौनी वार्ड नंबर 6 निवासी विनोद कुमार के पुत्र सत्यम कुमार से पूछताछ व उसके मोबाइल की जांच की गची तो उसके मोबाइल में 2 अवैध हथियार व कारतूस का फोटो मिला. उक्त फोटो के बारे में जब पूछा गया तो युवक ने बताया कि फोटो में दिखा दोनों आग्नेयास्त्र उसका है व वह सहरसा गांधीपथ में किराए के मकान में रहता है. जहां हथियार को रखा हुआ है. उसके बाद सोनवर्षा पुलिस ने मामले की सूचना वरीय पुलिस पदाधिकारी को देते हुए उक्त पकड़े गये युवक के बताये स्थान पर ओपी के सशस्त्र बल व सदर थाना के गश्ती दल के द्वारा जब तलाशी ली गयी तो उसके कमरे से एक कट्टा, एक पिस्टल, एक कारतूस व दो पिस्टल का खोखा बरामद किया गया. उसके बाद सोनवर्षा कचहरी थाना में पकड़े गये युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया. साथ ही पकड़े गये युवक के पास से एक बाइक और मोबाइल भी जब्त किया गया. वहीं टीम में सोनवर्षा कचहरी ओपी प्रभारी पुअनि अंजली भारती, सदर थाना के पुअनि अरूण कुमार, पीटीसी सोनवर्षा कचहरी ऋतुराज सहित सोनवर्षा कचहरी एवं सदर थाना के सशस्त्र बल शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel