रांची. जेपीएससी ने झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा (सीधी भर्ती) प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा-2025 के तहत ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है. अभ्यर्थी अब 20 फरवरी की शाम पांच बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे. वहीं परीक्षा शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 21 फरवरी की शाम पांच बजे तक तय की गयी है. पूर्व में ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 14 फरवरी 2026 तय थी, जिसे बढ़ाया गया है. इस परीक्षा के माध्यम से राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में कुल 103 रिक्त पदों पर नियुक्ति होगी. आवेदन प्रक्रिया वन टाइम रजिस्ट्रेशन (ओटीआर) के माध्यम से ऑनलाइन होगी.
आवेदन करने से पहले दिशा-निर्देशों का अध्ययन कर लें
आयोग ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वह आवेदन करने से पहले विस्तृत विज्ञापन और दिशा-निर्देशों का भली-भांति अध्ययन कर लें. आयोग ने कहा है कि झारखंड हाइकोर्ट में लंबित एक वाद के आलोक में संबंधित याचिकाकर्ताओं को आवेदन लिंक उनके व्यक्तिगत इमेल पर भेजा जायेगा. किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए अभ्यर्थी आयोग के हेल्पलाइन नंबर 9431301636/ 9431301419 पर कार्य दिवस में संपर्क कर सकते हैं.