[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड रांची कचरे के ढेर व मच्छरों के आतंक से परेशान हैं सीसीएलकर्मी

कचरे के ढेर व मच्छरों के आतंक से परेशान हैं सीसीएलकर्मी

0
कचरे के ढेर व मच्छरों के आतंक से परेशान हैं सीसीएलकर्मी

प्रतिनिधि, खलारी.

सीसीएल एनके एरिया की आवासीय कॉलोनियों में ””स्वच्छ भारत मिशन”” के दावों की धज्जियां उड़ रही हैं. क्षेत्र की डकरा बी-टाइप, ए-टाइप, मोहन नगर कॉलोनी, केडीएच माइनर्स कॉलोनी, धमधमियां ए-टाइप, बी-टाइप, धमधमियां माइनर्स कॉलोनी और करकट्टा में पिछले कई वर्षों से डोर-टू-डोर साफ-सफाई की व्यवस्था पूरी तरह ठप है. देखरेख के अभाव में ये तमाम कॉलोनियां अब कचरा डंपिंग यार्ड में तब्दील हो चुके हैं. हैरानी की बात यह है कि जिस प्रबंधन पर कामगारों को बेहतर परिवेश देने की जिम्मेदारी है, वही आज उनकी बुनियादी सुविधाओं के प्रति आंखें मूंद कर बैठा है. वर्षों से कचरा नहीं उठाये जाने के कारण अब यह गंदगी क्वार्टरों के मुहाने तक पहुंच गयी है. जिससे न केवल आवागमन बाधित हो रहा है, बल्कि पूरा इलाका नरक में तब्दील हो गया है. कॉलोनियों में उठने वाली दुर्गंध और सड़ांध ने मासूम बच्चों और बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर भी विपरीत असर डालना शुरू कर दिया है.

बढ़ा मच्छरों का प्रकोप :

गर्मी के दस्तक से क्षेत्र में मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है. कॉलोनियों में जगह-जगह जमा कचरा और गंदगी से बजबजाती नालियां अब मच्छरों के पनपने का मुख्य केंद्र बन चुकी हैं. दिन ढलते ही मच्छरों के आतंक से लोगों का घरों में बैठना मुश्किल हो गया है. सफाई व्यवस्था ठप होने और कीटनाशकों के छिड़काव के अभाव में अब डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी घातक बीमारियों के फैलने का सीधा खतरा मंडराने लगा है.

स्वास्थ्य को भूल रहा प्रबंधन :

कॉलोनी की बदहाली पर एनके एरिया के मजदूर नेता अब्दुल्ला अंसारी ने कड़ा ऐतराज जताया है. उन्होंने कहा कि प्रबंधन को सिर्फ रिकॉर्ड कोयला उत्पादन से मतलब है, लेकिन जिन कामगारों के दम पर यह उत्पादन हो रहा है, उनके रहन-सहन और स्वास्थ्य की उन्हें रति भर भी चिंता नहीं है. अंसारी ने आरोप लगाया कि प्रबंधन अक्सर ””बजट की कमी”” का रोना रोकर सफाई जैसी मूलभूत जरूरत को नजरअंदाज करता आ रहा है. उन्होंने एसओसी की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए इसे मजदूर विरोधी मानसिकता”” करार दिया. उन्होंने एनके एरिया के महाप्रबंधक से इस गंभीर स्थिति में तुरंत हस्तक्षेप करने की मांग की है.

एनके एरिया की कॉलोनियों में सफाई व्यवस्था ध्वस्त

06 खलारी01, सीसीएल एनके एरिया कॉलोनी में लगा कचरे का अंबार.B

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel