[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सुपौल मनरेगा कार्यों में तेजी लाने का निर्देश, जॉब कार्डधारियों का ई-केवाईसी शत-प्रतिशत पूरा करने पर जोर

मनरेगा कार्यों में तेजी लाने का निर्देश, जॉब कार्डधारियों का ई-केवाईसी शत-प्रतिशत पूरा करने पर जोर

0
मनरेगा कार्यों में तेजी लाने का निर्देश, जॉब कार्डधारियों का ई-केवाईसी शत-प्रतिशत पूरा करने पर जोर

सुपौल समाहरणालय स्थित कार्यालय वेश्म में शुक्रवार को जिलाधिकारी सावन कुमार की अध्यक्षता में मनरेगा योजना की प्रगति को लेकर समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई. बैठक में निदेशक एनईपी-डीआरडीए, डीपीओ मनरेगा, कार्यपालक अभियंता मनरेगा, सहायक अभियंता सहित जिले के सभी कार्यक्रम पदाधिकारी मौजूद रहे. समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने मनरेगा योजनाओं की प्रगति का विस्तृत जायजा लेते हुए सभी कार्यक्रम पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि मनरेगा जॉब कार्डधारियों का ई-केवाईसी कार्य हर हाल में शत-प्रतिशत पूरा किया जाए, ताकि लाभुकों को योजनाओं का लाभ समय पर मिल सके. जिलाधिकारी ने मनरेगा के अंतर्गत चल रहे कार्यों की पूर्णता में तेजी लाने का भी निर्देश दिया. साथ ही जिन पंचायतों में अभी तक खेल मैदान का निर्माण नहीं हुआ है, वहां शीघ्र स्थल चिन्हित कर निर्माण कार्य शुरू करें. बैठक में मानव दिवस सृजन के लक्ष्य के अनुरूप उपलब्धि हासिल करने पर भी जोर दिया गया. इसके अलावा ग्रामीण विकास विभाग द्वारा चिन्हित ग्रामीण हाट के अतिरिक्त अन्य उपयुक्त स्थलों की पहचान करने का निर्देश भी दिया गया, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में स्थानीय बाजारों को बढ़ावा मिल सके. इस अवसर पर जिलाधिकारी ने भारत सरकार द्वारा अधिसूचित वीबी-जी रामजी योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार का भी निर्देश दिया. जिससे अधिक से अधिक लोगों को योजना की जानकारी मिल सके.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel