[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड रांची आक्रोशित ग्रामीणों ने निर्माण कार्य कराया बंद

आक्रोशित ग्रामीणों ने निर्माण कार्य कराया बंद

0
आक्रोशित ग्रामीणों ने निर्माण कार्य कराया बंद

प्रतिनिधि, बेड़ो.

प्रखंड के तुको के खूंटी टोली में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन के निर्माण कार्य में ग्रामीणों ने अनियमितता का आरोप लगाया है. ग्रामीणों ने मंगलवार को विरोध-प्रदर्शन करते हुए भवन निर्माण कार्य को बंद करा दिया. जानकारी के अनुसार पीएचसी के भवन निर्माण का कार्य जिला परिषद से कराया जा रहा है. जिसकी प्राक्कलित राशि 1.40 करोड़ रुपये है. उल्लेखनीय है कि 10-12 साल पुराने निर्मित हॉस्पिटल का आज तक उदघाटन नहीं हुआ और उसी हॉस्पिटल के पीछे एक नया अस्पताल भवन बनाया जा रहा है. इस मामले को लेकर निर्माण स्थल पर विरोध प्रदर्शन करते हुए ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान तेंबा उरांव व मुखिया प्रतिनिधि अजीत तिर्की की अगुवाई में मेटेरियल स्टोर रूम में ताला लगा कर निर्माण कार्य बंद कराया दिया है. श्री तिर्की ने कहा कि कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की व सांसद सुखदेव भगत की पहल पर अस्पताल का भवन मिला है. निर्माण कार्य में घटिया किस्म के सरिया, सीमेंट, बालू, चिप्स और ईंट का इस्तेमाल किया जा रहा है. प्राक्कलन के आधार पर छत व बीम सहित पीलर में नियमानुकूल छड़ का उपयोग नहीं किया जा रहा है. कई जगहों पर सिर्फ आठ व 10 एमएम के छड़ का उपयोग हो रहा है. ग्राम प्रधान तेंबा पाहन ने कहा कि काम शुरू की जानकारी ग्रामसभा को नहीं दी गयी है. और न ही कार्य का चयन ग्राम सभा से भी नहीं की गयी है. संदीप उरांव ने कहा कि स्थानीय मजदूरों को काम पर नहीं लगाकर बाहर के मजदूरों से काम लिया जा रहा है. महिला और पुरुष मजदूरों को अलग-अलग सरकारी भुगतान दर से कम मजदूरी दी जा रही है. वहीं जटटु उरांव ने कहा कि निर्माण कार्य की उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए. ग्रामीणों ने बताया कि डीप बोरिंग भी नहीं किया गया है. ट्रैक्टर वाला बोरिंग कराया गया है. मौके पर खूंटी टोली के बुधराम उरांव, निर्मल उरांव, लाला उरांव, शिशुपाल उरांव, अंश उरांव, दुर्गा उरांव, छोटू उरांव, मनीष उरांव, विकास उरांव, रवींद्र उरांव, विजय उरांव, मंगलदेव उरांव, कृष्णा उरांव आदि ग्रामीण मौजूद थे.

पीएचसी भवन निर्माण कार्य में अनियमितता का आरोप

बेड़ो 1, भवन निर्माण स्थल पर प्रदर्शन करते ग्रामीण.

बेड़ो 2, ताला बंद स्टोर रूम.B

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel